रांची :रांची जिला पुलिस बल में कार्यरत 12 सब-इंस्पेक्टर को अब इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति से पहले अनिवार्य प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग भेजा गया है।
रांची के एसएसपी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आईजी ट्रेनिंग, रांची के आदेश के तहत आयोजित किया जा रहा है।
सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति से पहले 8 सप्ताह का प्रोन्नति प्रशिक्षण अनिवार्य होता है।
इस सूची में रांची जिला बल के 12 पुलिस अधिकारी शामिल हैं
गोविंद कुमार, कुमारी विशाखा, राजेंद्र महतो, नीतीश कुमार, दीपक सिन्हा, विवेक कुमार, कुमार गौरव, रितेश महतो, विवेक कुमार दुबे, पल्लव प्रतीक, रंजीत कुमार और सतीश कुमार।
यह प्रशिक्षण न केवल पदोन्नति की औपचारिक प्रक्रिया है, बल्कि पुलिस बल की कार्यक्षमता, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम भी है।
रांची पुलिस को उम्मीद है कि यह प्रशिक्षित अधिकारी भविष्य में जिला पुलिस की रीढ़ साबित होंगे।
AIOS Mid-Term Conference 2026 Ranchi: रांची में राष्ट्रीय नेत्र सम्मेलन का भव्य आगाज | Health News Jharkhand
'नॉलेज हब' बनता रांची: देश के मानचित्र पर अब रिसर्च और उच्च शिक्षा का सिरमौर - डॉ. इरफ़ान अंसारी रांची...












