Home » RIMS Ranchi: रिम्स के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने की दो जटिल कैंसर सर्जरी, मरीजों को मिला नया जीवन
रिम्स के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने दो जटिल कैंसर सर्जरी में हासिल की सफलता; पूर्वी भारत में बन रहा इलाज का बड़ा केंद्र !
राँची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने एक बार फिर अपनी उन्नत चिकित्सीय क्षमता का लोहा मनवाया है। विभाग के डॉक्टरों ने दो अत्यंत जटिल और दुर्लभ कैंसर सर्जरी को सफलतापूर्वक संपन्न कर मरीजों को नया जीवन दिया है।
इस ऐतिहासिक सफलता का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुशवाहा एवं डॉ. रोहित झा ने किया। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. दीपाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सर्जिकल टीम में डॉ. अभिषेक, डॉ. शास्वत, डॉ. हितेश, डॉ. ईशांत, डॉ. बाला एवं डॉ. सहर शामिल रहे।
केस 1: लिवर के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन (Left Upper Lobectomy)
पहले मामले में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया की रहने वाली एक 46 वर्षीय महिला के लिवर में बड़ा ट्यूमर था।
बीमारी: लिवर के बाएं हिस्से में स्थित विशाल हेपैटोसेल्युलर कार्सिनोमा (लिवर कैंसर)।
लक्षण: मरीज लंबे समय से पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द और लिवर बढ़ने की समस्या से पीड़ित थीं।
इलाज: डॉक्टरों ने विस्तृत जांच के बाद जटिल लेफ्ट अपर लोबेक्टोमी (Left Upper Lobectomy) प्रक्रिया के जरिए ट्यूमर को सुरक्षित बाहर निकाला। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
केस 2: श्वासनली में फंसे दुर्लभ ट्यूमर को निकाला (Pulmonary Carcinoid)
दूसरा मामला हजारीबाग की 40 वर्षीय महिला का था, जो फेफड़े की एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित थीं।
बीमारी: बाएं मुख्य श्वासनली (Left Main Bronchus) में स्थित दुर्लभ पल्मोनरी कार्सिनॉयड ट्यूमर। इस ट्यूमर के कारण फेफड़े का ऊपरी भाग लगभग पूरी तरह ब्लॉक हो चुका था।
लक्षण: लगातार खांसी, खांसी के साथ खून आना, बार-बार बुखार, सांस लेने में तकलीफ और तेजी से वजन कम होना।
इलाज: सर्जिकल टीम ने बेहद सावधानी से लेफ्ट अपर लोबेक्टॉमी कर ट्यूमर को बाहर निकाला। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और वे तेजी से रिकवर कर रही हैं।
रिम्स में अब इन जटिल कैंसर का नियमित इलाज:
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के अनुसार, अब रिम्स में सिर एवं गर्दन, फेफड़े एवं वक्ष (थोरेसिक), लिवर एवं पित्त नली (हेपेटोबिलियरी), गैस्ट्रो, स्त्री रोग, स्तन तथा यूरो-ऑन्कोलॉजी से संबंधित जटिल कैंसर सर्जरियां नियमित रूप से और किफायती दर पर की जा रही हैं।
आंकड़ों में रिम्स की सफलता (पिछले 1 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड)
रिम्स का सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं समर्पित टीमवर्क के बल पर पूर्वी भारत में कैंसर उपचार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। पिछले एक वर्ष में विभाग द्वारा किए गए सफल ऑपरेशनों का विवरण नीचे दिया गया है:
कैंसर का प्रकारसफल सर्जरी की संख्या
सिर एवं गर्दन का कैंसर (Head & Neck)180
स्त्री रोग संबंधी कैंसर (Gynecological)102
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर (Gastrointestinal)87
स्तन कैंसर (Breast Cancer)66
हेपेटोबिलियरी कैंसर (Hepatobiliary)33
यूरो-ऑन्कोलॉजिकल कैंसर (Uro-Oncology)27