Home » सीएम हेमंत सोरेन से मिला SLBC का प्रतिनिधिमंडल, प्रस्तुत की 96 वीं बैंकर्स समिति बैठक की स्मारिका !
रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की !
इस विशेष मुलाकात के दौरान SLBC के संयोजक बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री गुरू प्रसाद गोंड के नेतृत्व में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 96वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक (जून 2026) की अधिकारिक स्मारिका पुस्तिका (Souvenir Booklet) ससम्मान भेंट की।
बैठक की मुख्य बातें:
उच्चस्तरीय उपस्थिति: प्रतिनिधिमंडल में बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री गुरू प्रसाद गोंड के साथ सहायक महाप्रबंधक श्री क्षितिज, श्री रौशन चौधरी एवं श्री प्रशांत कुमार शामिल रहे।
विकास एजेंडे पर चर्चा: इस दौरान राज्य में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन और विकास योजनाओं में बैंकों की सहभागिता पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
वार्षिक समीक्षा: स्मारिका में जून 2026 तक राज्य के प्राथमिक क्षेत्रों और सरकारी योजनाओं में बैंकों द्वारा दिए गए ऋण व वित्तीय उपलब्धियों का संपूर्ण ब्योरा शामिल है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैंकर्स समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य के दूर-दराज के इलाकों तक पारदर्शी और त्वरित बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने पर बल दिया।