Sunday, July 19, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सीएम हेमन्त सोरेन ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक !

सीएम हेमन्त सोरेन ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक !

मुख्यमंत्री ने हाथी के हमलों से हो रहे जान-माल की क्षति पर गहरी चिंता व्यक्त की .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम हेमन्त सोरेन ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक !
5
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026: शहरी क्षेत्रों में 18 और 20 जुलाई को विशेष शिविर, जानें किसे जाना है और किसे नहीं

NH-139 फोरलेन को मिली हरी झंडी: पटना से हरिहरगंज तक बनेगा शानदार हाईवे, औरंगाबाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठी फ्लाई ओवर की मांग!

रांची में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: पनास रियलटर्स और दयानंद मोदी के ठिकानों पर सर्वे जारी

राँची जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और 1000 पुलिसकर्मियों का पहरा

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जंगली हाथियों के हमलों को हर हाल में रोकने और आम जनमानस की जान- माल की सुरक्षा हेतु सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि हाथियों के हमले से एक भी इंसान की मृत्यु न हो यह वन विभाग सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे प्रभावित क्षेत्र जहां हाथियों द्वारा लगातार जान-माल की क्षति पहुंचाई जा रही वहां बचाव एवं सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हाथियों के बढ़ते हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों से कहा कि पिछले कुछ दिनों में हाथियों के हमलों से बड़ी संख्या में कैजुअल्टी की सूचना प्राप्त हुई है। राज्य के रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, दुमका आदि जिला में हाथियों के हमलों से पिछले कुछ महीनों में लगभग 27 लोगों की मृत्यु हुई है यह गंभीर विषय है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में हाथियों द्वारा जान-माल की हानि पहुंचाई जा रही है, उन क्षेत्रों के ग्रामीणों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण देकर एलीफेंट रेस्क्यू टीम तैयार की जाए। ग्रामीण क्षेत्र से हाथी के विचलन को रोकने के लिए तमाम उपाय किए जाएं। ग्रामीणों को मशाल जलाने के लिए डीजल एवं किरासन तेल, पुराने टायर, टॉर्च, सोलर सायरन इत्यादि उपलब्ध कराए जाएं ताकि ग्रामीणों को हाथी भगाने में सहूलियत हो सके। वन विभाग प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान और सुरक्षा के जरूरी उपाय करे।
बेहतर मेकैनिज्म बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में हाथी विचलन करते हैं, जंगल के इलाकों से कुछ हाथी भटक कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं फिर वन विभाग इन हाथियों से ग्रामीणों को सुरक्षित करने के लिए कोई बेहतर मेकैनिज्म क्यों तैयार नहीं कर पाया है। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग द्वारा जल्द हाथी रेस्क्यू हेतु एक बेहतर क्विक रिस्पांसिबल मेकैनिज्म तैयार करने की योजना है। विभाग द्वारा 6 कुनकी हाथी मंगाए जा रहे हैं जिसकी मदद से ट्रेकिंग सिस्टम में सहयोग मिल सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग जल्द प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को एलीफेंट रेस्क्यू हेतु विशेष प्रशिक्षण देगी। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि एलीफेंट रेस्क्यू सिस्टम को मजबूत बनाने को लेकर विभाग द्वारा एलीफेंट रेस्क्यू विशेषज्ञ की मदद भी ली जाएगी।
12 दिनों के भीतर मुआवजा देना सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति की घटना होने पर मुआवजे की राशि पीड़ित परिवार को प्रदान करने में विलंब न हो यह हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जानवरों के हमले से अगर किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उस घटना के 12 दिन के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजा की पूरी राशि मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनिमल अटैक से संबंधित कंपनसेशन के जो भी प्रावधान पहले से बनाए गए है उन नियमों में आवश्यक संशोधन कर पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने निमित्त एक प्रभावी नियमावली बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को न केवल नियम के तहत राहत दी जाए बल्कि उसमें कोई देरी नहीं हो यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अक्सर हिंसक जानवरों के हमले का शिकार होते हैं जिससे उनकी न केवल मृत्यु होती है बल्कि आजीविका के प्रमुख स्रोत फसल और पशुधन भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि वन्य जीव हमले से प्रभावित लोगों के साथ हमारी सरकार पूरी सहानुभूति रखती है और उन्हें न्यायसंगत तरीके से कंपनसेशन और सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कैजुअल्टी एवं कंपनसेशन से संबंधित पिछले 5 वर्ष का डेटा प्रस्तुत करने का निर्देश
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पिछले 5 वर्ष में हुए कैजुअल्टी की संख्या एवं कंपनसेशन की संख्या से संबंधित डेटा राज्य सरकार को उपलब्ध कराने का निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर सभी एलिफेंट कॉरिडोर की मैपिंग की जाए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष जैसी घटनाओं पर हमारी सरकार संवेदनशील है। पीड़ितों को उचित एवं त्वरित राहत देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जानवरों के हमले से जीवन की क्षति स्थाई दिव्यांगता, पशुधन संपत्ति और फसल नुकसान को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। जल्द से जल्द इन मामलों में मुआवजा राशि प्रदान किए जाने की व्यस्था को मजबूत बनाएं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हाथियों द्वारा हमलों की घटनाओं की विस्तृत जानकारी मांगी
बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वन विभाग के अधिकारियों से पिछले कुछ महीनो में हुए हाथियों द्वारा हमले की घटनाओं पर विस्तृत जानकारी मांगी। वन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की हजारीबाग क्षेत्र में पांच हाथियों का झुंड है जो काफी एग्रेसिव है। मुख्यमंत्री के समक्ष वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इन हाथियों के हमलों को रोकने के लिए 70 लोगों की टीम विभाग द्वारा लगाई गई है। वन विभाग हाथियों की एक्टिविटीज को दृष्टिगत रखते हुए अलर्ट मोड पर है।
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी पी, पीसीसीएफ (हॉफ) संजीव कुमार, पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) रवि रंजन, सीसीएफ (वाइल्डलाइफ) एस०आर० नाटेश, आरसीएफ हजारीबाग आर०एन० मिश्रा, आरसीएफ बोकारो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: #CM Hemant Soren #held a meeting #with officials #of the Forest#Environment #and Climate# Change Department.
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रांची जगन्नाथपुर रथयात्रा 2026: नेत्रदान के बाद प्रभु के खुले कपाट, आज मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान | Ranchi Jagannath Rath Yatra 2026

रांची जगन्नाथपुर रथयात्रा 2026: नेत्रदान के बाद प्रभु के खुले कपाट, आज मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान | Ranchi Jagannath Rath Yatra 2026

by firstreport desk2
3 days ago
0

नेत्रदान के बाद श्रद्धालुओं को हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, आज मौसीबाड़ी के लिए निकलेगी भव्य रथयात्रा ! रांची: 15...

पाकुड़: मतदाता सूची कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, BLO-AERO से स्पष्टीकरण

पाकुड़: मतदाता सूची कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, BLO-AERO से स्पष्टीकरण

by firstreport desk2
3 days ago
0

बड़ी खबर: "मतदाता सूची की शुद्धता हमारी प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" —...

झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार के सख्त निर्देश

झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार के सख्त निर्देश

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को लगेंगे विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार...

सांसद विजय हांसदा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, नवदंपति को दी बधाई

सांसद विजय हांसदा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, नवदंपति को दी बधाई

by firstreport desk2
3 days ago
0

सांसद विजय हांसदा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद ! रांची:...

CM हेमंत सोरेन से मिले रांची DRM; मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का मिला न्योता

CM हेमंत सोरेन से मिले रांची DRM; मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का मिला न्योता

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड को सौगात: अमृत भारत योजना के तहत चमके मुरी और पिस्का स्टेशन, 17 जुलाई को उद्घाटन के लिए CM...

भारत टेक्स 2026: दिल्ली में बिखरा झारखंड के 6 GI टैग हस्तशिल्प का जादू

भारत टेक्स 2026: दिल्ली में बिखरा झारखंड के 6 GI टैग हस्तशिल्प का जादू

by firstreport desk2
3 days ago
0

भारत टेक्स 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड के पारंपरिक GI टैग उत्पादों का जलवा, वैश्विक मंच पर जीता...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    132 shares
    Share 53 Tweet 33
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    105 shares
    Share 42 Tweet 26
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    117 shares
    Share 47 Tweet 29
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    124 shares
    Share 50 Tweet 31
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    129 shares
    Share 52 Tweet 32

अभी अभी

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का 4 दिवसीय रांची दौरा: देखें 20 से 23 जुलाई का पूरा शेड्यूल

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का 4 दिवसीय रांची दौरा: देखें 20 से 23 जुलाई का पूरा शेड्यूल

July 18, 2026
झारखंड चुनाव अपडेट: शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप शुरू, 20 जुलाई तक फॉर्म जमा करना अनिवार्य

झारखंड चुनाव अपडेट: शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप शुरू, 20 जुलाई तक फॉर्म जमा करना अनिवार्य

July 18, 2026
चुनाव आयोग का पहला ‘अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन’ 2026: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कैसे सुरक्षित है भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया

चुनाव आयोग का पहला ‘अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन’ 2026: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कैसे सुरक्षित है भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया

July 17, 2026
IIIDEM राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026: लोकतंत्र और मीडिया के नए युग की शुरुआत

IIIDEM राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2026: लोकतंत्र और मीडिया के नए युग की शुरुआत

July 17, 2026
रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, क्रेन से घर में घुसी टीम !

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, क्रेन से घर में घुसी टीम !

July 16, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.