Tuesday, September 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सरयू राय ने लिखी सीएम हेमंत सोरेन को चिट्ठी !

सरयू राय ने लिखी सीएम हेमंत सोरेन को चिट्ठी !

मुख्यमंत्री जी! बेरमो में कोयले का अवैध व्यापार जबरदस्त तरीके से चल रहा है -सरयू राय .

firstreport desk2 by firstreport desk2
11 months ago
in जमशेदपुर, झारखंड, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
सरयू राय ने लिखी सीएम हेमंत सोरेन को चिट्ठी !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सेवा संकल्प अभियान: झारखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा जन-जागरूकता का महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिले कड़े निर्देश

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

झारखंड BJP का कांग्रेस-JMM पर हमला: प्रतुल शाहदेव बोले – ईसाई रैली में बेनकाब हुआ गठबंधन

संथाल परगना में जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को पत्र लिख उठाई डिटेंशन सेंटर की मांग

जमशेदपुर :जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और विधानसभा की विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के चेयरमैन सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में अवैध खनन, कोयला चोरी आदि के संबंध में जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सरयू राय ने कहा है कि बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के कतिपय जागरूक नागरिक विगत कुछ दिनों से उनके पास उपर्युक्त विषय में ठोस सूचनाओं के आधार पर लिखित सूचनाएं भेज रहे हैं। उनकी पीड़ा है कि जिला प्रशासन, पुलिस एवं सीसीएल के संबंधित सक्षम पदाधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद अवैध धंधा बदस्तूर चल रहा है और इसे रोकने तथा इसमें संलिप्त समूह के विरूद्ध कार्रवाई करने की दिशा में कुछ भी नहीं हो रहा है। इसी वजह से अवैध धंधा करने वालो का मनोबल बढ़ा है और इसके विरुद्ध आवाज़ उठाने वालों का मनोबल गिरा है। इन नागरिकों ने उनसे (सरयू राय) अपेक्षा की है कि वह इस विषय को आप तक पहुँचाने में उनकी मदद करेंगे ताकि कोयला चोरी करने, अवैध कोयला खनन करने तथा अवैध कोयला प्रोसेसिंग उद्योग चलाने वालों के विरूद्ध कारवाई हो और अवैध धंधा पर रोक लगे।
राय के अनुसार, बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर, नावाडीह, दुग्धा, पेटरवार, बोकारो थर्मल, कथारा ओपी, तेनुघाट ओपी जैसे विभिन्न थानों के क्षेत्रों में बाइक, वैन, ट्रैक्टर और ट्रकों के माध्यम से अवैध कोयले का धंधा बेरोकटोक जारी है। व्यवस्था में बदलाव होते रहता है, लेकिन धंधा बदस्तूर जारी है। पहले कोयले का यह अवैध धंधा थाना स्तर से संचालित होता था, लेकिन वर्तमान स्थिति और भी भयावह है। रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, रांची और बोकारो के संगठित धंधेबाज यह अवैध कारोबार चला रहे हैं। ये शासन-प्रशासन में अपनी गहरी पैठ की बात कहकर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को हटाने तक की धमकी देते हैं। कोयला तस्करी में लगे इन अवैध धंधेबाजों में पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं दिखता है।
सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि ये लोग पर्यावरण नियमों को भी ठेंगे पर रखते हैं। ये अवैध फैक्ट्रियां चला रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण नियमों का घोर उल्लंघन कर रहे हैं। पर्यावरण नियमों के उल्लंघन वे कोल फैक्ट्रियां भी कर रही हैं, जो फैक्ट्री की आड़ में पोड़ा और स्टीम कोयले का अवैध कारोबार कर रही हैं। नागरिकों ने उन्हें जो सूची दी है, जिनकी कथित संलिप्तता इस अवैध कारोबार में है, वे इस प्रकार से हैः- नावाडीह की चिरुडीह स्थित रूबी कोल फैक्ट्री, पेंक नारायणपुर की पिलपिलो स्थित जगदंबा कोल फैक्ट्री (रामा हरिया), पेटरवार की पिछरी स्थित निषाद कोल फैक्ट्री, गिरिडीह (निमियाघाट) की पोरदाग और खाकी स्थित कोल फैक्ट्रियां। इन सभी फैक्ट्रियों में शाम सात बजे से लेकर सुबह चार बजे तक बाइक, ट्रैक्टर और वैन से चोरी का कोयला पहुंचाया जाता है, जबकि बाइकों से तो सारा दिन कोयले की ढुलाई जारी रहती है
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सरयू राय ने लिखाः ये फैक्ट्रियां पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की धज्जियां उड़ा रही हैं। कोयला भट्टी (धवन भट्टी) में पोड़ा करने की बजाय इनके द्वारा अपने परिसर में खुले आसमान के नीचे पोड़ा किया जा रहा है। ये फैक्ट्रियां रिहायशी इलाकों के पास हैं, जहां ग्रामीण कार्बन मोनोऑक्साइड के भयंकर प्रदूषण की मार झेलने को विवश हैं। जिला में पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष खुद डीसी होते हैं, फिर भी उनकी ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई न होना, स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।
राय के अनुसार, कोयले की यह चोरी मुख्य रूप से सीसीएल के बी एंड के तथा कथारा और ढोरी एरिया के खदानों से हो रही है। इसके अलावा पेंक नारायणपुर के तापानी, चरकपनिया, पिलपिलो, बोकारो थर्मल के जारंगडीह, कथारा कोलियरी, रेलवे साइडिंग, कुसुमडीह और सीसीएल कारो स्पेशल फेज-2 की बंद खदानों से अवैध खनन कर कोयला निकाला जा रहा है। कतिपय सोशल मीडिया द्वारा प्रसारित सूचना के अनुसार कोयला के इस अवैध खनन का परिवहन मोटर साइकिल, वैन, ट्रैक्टर आदि से निम्नांकित दरों पर हो रही हैः-मोटर साइकिल से परिवहन में प्रति मोटर साइकिल प्रति माह ₹3,000, प्रति वैन प्रति माह ₹50,000 से ₹60,000 तथा ट्रैक्टर से परिवहन में प्रति ट्रैक्टर ₹1,000 रुपया का भुगतान अवैध परिवहनकर्ताओं को किया जाता है।

Tags: #Saryu Rai #wrote #a letter # CM Hemant Soren .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

by firstreport desk2
24 hours ago
0

सोन नदी जल बंटवारा: बिहार और झारखंड के बीच 25 साल पुराना अंतर्राज्यीय जल विवाद सुलझा, अमित शाह की उपस्थिति...

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

by firstreport desk2
1 day ago
0

राहुल गांधी के खिलाफ FIR लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश: केशव महतो कमलेश ! रांची : लोकसभा में विपक्ष...

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड में 1 माह का विशेष कार्यक्रम

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड में 1 माह का विशेष कार्यक्रम

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार के 12 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल को...

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ‘सहानुभूति और गुणवत्तापूर्ण इलाज ही सच्ची चिकित्सा सेवा’

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ‘सहानुभूति और गुणवत्तापूर्ण इलाज ही सच्ची चिकित्सा सेवा’

by firstreport desk2
1 day ago
0

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69 वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार: 'कम खर्च, समुचित इलाज...

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 व H3N2) को लेकर अलर्ट: अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड, हेल्पलाइन 104 जारी ! रांची...

JUVNL GPF Dispute: JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे सवाल, अजय राय ने CMD से मांगी उच्चस्तरीय जांच

JUVNL GPF Dispute: JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे सवाल, अजय राय ने CMD से मांगी उच्चस्तरीय जांच

by firstreport desk2
2 days ago
0

JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे गंभीर सवाल, वर्षों से कटौती के बावजूद निकासी बंद: अजय राय ने CMD...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    192 shares
    Share 77 Tweet 48
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    167 shares
    Share 67 Tweet 42
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    184 shares
    Share 74 Tweet 46

अभी अभी

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

September 1, 2026
बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

September 1, 2026
डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

September 1, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक  भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

September 1, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की राजनीति से नहीं छिपेंगे छात्रों के सवाल: आदित्य साहू

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.