Tuesday, July 14, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे -सरयू राय !

यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे -सरयू राय !

दिल्ली जाएंगे, इस मुद्दे पर रेल मंत्री से मिलेंगे .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in जमशेदपुर, झारखंड, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे -सरयू राय !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड में कल सभी पोलिंग बूथों पर लगेगी ‘चुनाव पाठशाला’, गैर-नागरिकों द्वारा फॉर्म भरने पर होगी जेल: के. रवि कुमार

झारखंड में शिक्षा क्रांति: BIT सिंदरी बनेगी यूनिवर्सिटी, 15 दिनों में चालू होगा विश्वविद्यालय सेवा आयोग

Durand Cup 2026: रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, तैयारियाँ तेज !

700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!’ सरयू राय ने चांडिल नहर की बदहाली पर हेमंत सरकार को घेरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अगर रेलवे यात्री ट्रेनों को समय पर नहीं चलाती है तो मजबूर होकर जनता को मालगाड़ी रोकनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द 21 लोगों की समिति बना कर यह लड़ाई लड़ी जाएगी और जरूरत पड़ने पर दिल्ली जाकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और रेलमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। पूछेंगे कि आप हमारे सांसद को क्या आश्वासन दे देते हैं और क्या अपने डीआरएम को रात में फोन कर देते हैं।
अब अकेले नहीं
ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर आयोजित धरना को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि धरना की घोषणा उन्होंने अकेले की थी, लेकिन बहुतेरे संगठनों ने समर्थन दिया क्योंकि यह आम आदमी से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, आजसू, विश्व हिंदू परिषद समेत दर्जन भर संगठनों ने समर्थन दिया। आज के बाद रेलवे का यह मुद्दा सामूहिक प्रयास से हल किया जाएगा। 20-21 लोगों की जल्द ही एक समिति बनाई जाएगी। उसमें सभी तबके के लोग होंगे। हमलोग मिल कर लड़ेंगे। सभी राजनीतिक दलों को भी हमने पत्र भेजा था कि इसमें शामिल होइए। यह जनता का मामला है, राजनीतिक मामला नहीं है। कुछ मामलों को हम लोगों को मिल कर भी लड़ना चाहिए। हमलोग इसका दायरा बढ़ाएंगे। दिल्ली भी जाएंगे। रेलवे बोर्ड के चैयरमैन और रेलमंत्री से भी बात करेंगे। आपस में आपकी सूचनाओं का लेन-देन चल रहा है, तो सभी को सभी की जानकारी है। किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
लोगों की परेशानी का क्या?
सरयू राय ने कहा कि टाटानगर आने-जाने वाली जितनी भी यात्री ट्रेनें हैं, उन्हें समय से चलाया जाए। ये रोजाना चार-पांच घंटे विलंब से पहुंच रही हैं। यह सिलसिला बीते तीन-साढ़े तीन साल से चल रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं। पहले हमलोगों ने सोचा था कि इसका समाधान दो-चार दिनों में हो जाएगा लेकिन ज्यों-ज्यों दवा की, मर्ज बढ़ता गया के तर्ज पर ट्रेनों की लेटलतीफी गंभीर होती चली गई।
5 साल कौन करेगा इंतजार?
राय ने कहा कि जब उन्होंने धरना का एलान किया, तब रोज कोई न कोई रेलवे अधिकारी मिलने आते थे। सांसद से उनकी बात हुई। सांसद ने राय को बताया कि वह रेलमंत्री से मिले हैं। उन्हें मंत्री ने आश्वासन दिया कि अब ट्रेनें टाटानगर समय से पहुंचेंगी। कई काम कर रहे हैं। राय ने कहा कि आप लोग जो काम कर रहे हैं, उसमें 3 से 5 साल लगेंगे। क्या हम लोग इतनी लंबी अवधि तक इंतजार करें? यह संभव नहीं। कल रात में डीआरएम से राय ने कहा कि आपलोग यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी को आगे बढ़ा देते हैं। इसीलिए तो यात्री ट्रेनें समय पर नहीं पहुंचती हैं। आज कदमा के एक सज्जन ने फोन करके कहा कि उनका परिवार ट्रेन में है और वह ट्रेन चार घंटे से एक ही स्थान पर खड़ी है। इस बीच 8 मालगाड़ियों को आगे बढ़ा दिया गया और उनकी ट्रेन जस की तस वहीं खड़ी है। हमलोग इसमें सुधार चाहते हैं। मालगाड़ी आप बढ़ाइए, हमें दिक्कत नहीं लेकिन जो समय यात्री ट्रेनों का है, उसे समय पर ही निकालिए।
माल देर से आए, बहुत असर नहीं पड़ेगा
राय ने कहा कि कई व्यापारियों ने उन्हें बताया कि एक बार जब उनका माल ट्रेन में बुक हो जाता है तो यह रेलवे की जिम्मेदारी है कि वह उसे कैसे चलाए। अगर दो-चार घंटे की देरी भी हो जाती है तो व्यापारी को उससे बहुत दिक्कत नहीं है। राय ने डीआरएम से कहा कि अगर मालगाड़ियां थोड़ा विलंब से भी चलेंगी तो फैक्ट्री को बहुत नुकसान नहीं होगा लेकिन अगर यात्री ट्रेन समय से चली तो जनता को बहुत सुविधा हो जाएगी। लेकिन, ये लोग (रेल प्रशासन) मानने को तैयार नहीं हैं।
उपेक्षित है चक्रधरपुर मंडल
सरयू राय ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में जो काम शुरु होने जा रहा है, वह अन्य रेल मंडलों में बहुत पहले शुरु होकर खत्म हो चुका है। इसका अर्थ यह निकला कि चक्रधरपुर रेल मंडल को उपेक्षित छोड़ दिया गया। जब जनता आवाज उठा रही है, तब इन्हें परेशानी महसूस हो रही है। अगर रेल प्रशासन समय पर पैसेंजर ट्रेनों को नहीं पहुंचा रहा है तो इसका अर्थ यह हुआ कि आपकी नीयत में ही खोट है। इसका अर्थ यह भी हुआ कि सरकार को राजस्व मिले या ना मिले, रेल मंडल में कतिपय ऐसे अफसर हैं, जिन्हें अलग से राजस्व की प्राप्ति हो जाती है।
हमें सूची तक नहीं दी गई
सरयू राय ने कहा कि तीन रोज पहले डीआरएम से बातचीत में उन्होंने कहा था कि पांच साल में कितनी नई यात्री ट्रेनें शुरु हुई हैं, उसकी सूची बना कर दे दें। हमारी जानकारी के अनुसार, बीते पांच वर्षों में वंदे भारत को छोड़ कर कोई नई ट्रेन शुरु नहीं हुई। आज सीनियर डीसीएम ने जो हमें कागज दिया, उसे पढ़ कर हंसी आती है।
पुरानी ट्रेनों को नई बता दिया
जो पुरानी गाड़ियां हैं, जो कोविड में बंद हो गई थीं, उन्हीं ट्रेनों को चलाया गया और रेलवे कह रहा है कि ये नई ट्रेनें हैं। टाटा से बादामपहाड़ के बीच दो-तीन ट्रेनें हैं। ये पहले से चल रही थीं। रांची-हाबड़ा के बीच बहुत पहले से ट्रेन चल रही है। कोविड में बंद थी। उसे भी नई ट्रेन में शुमार कर दिया गया है। जो ट्रेनें पांच साल पहले समय से चल रही थीं, आज वहीं ट्रेनें अगर समय से नहीं चल रही हैं, तो इसका अर्थ यही हुआ कि मालगाड़ियां बढ़ी हैं और आप मालगाड़ियों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। एक गाड़ी के विलंब होने का मतलब यह हुआ कि ट्रेन में पैंट्रीकार नहीं है, बच्चे हैं, पूरा परिवार है, गाड़ी बियाबान में खड़ी कर देते हैं। उनकी तकलीफ का अंदाजा रेल प्रशासन को नहीं है। मजदूरों की मजदूरी खत्म हो गई विलंब से ट्रेन पहुंचने के कारण। उसे ड्यूटी ही नहीं मिलती है क्योंकि वह ऑन टाइम नहीं पहुंच रहा है। चाकुलिया, बहड़ागोड़ा से मजदूर अब टाटा नहीं आ रहे हैं। समाज का कोई तबका ऐसा नहीं, जिनके लोग लेटलतीफी के शिकार ट्रेन से प्रभावित न हुए हों।
यात्री ट्रेनों का लेट होना अस्वीकार्य
सरयू राय ने कहा कि यात्री ट्रेनों का लगातार लेट होना कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है। हम सीनियर डीसीएम और एरिया मैनेजर की बात से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं। जो बातें उन्होंने कही है, उसका विश्लेषण हमारे यहां के जागरुक लोगों ने किया है। हमारी एक ही मांग है और उसे पूरा करने के लिए उन्हें बड़ा दिल करना होगा। जनता के साथ संवेदना रखनी होगी। अगर आप सिर्फ रेलवे बोर्ड के फरमान को ही मानेंगे तो जनता के साथ न्याय नहीं हो पाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने स्वीकार किया कि ट्रेन विलंब से चल रही हैं पर इसके समाधान के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने सरयू राय को इस संबंध में एक पत्र भी दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कोया ने किया। कुलविंदर सिंह पन्नू ने मंच संचालन किया। धरना को सफल बनाने में आशुतोष राय, नीरज सिंह, मुकेश सिंह, पप्पू सिंह, अनिकेत, मार्शल, सुशील, तारक मुखर्जी, दिनेश सिंह, विनोद पांडेय, संजय ठाकुर, कौशल कुमार, निर्मल सिंह, विश्राम प्रसाद, मुश्ताक अहमद, लालू गौड़, चुन्नू भूमिज, बबलू कुमार, शमशाद खान, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार, अर्जुन यादव, उषा यादव, राजेश मुखी आदि ने महती भूमिका
(इनसेट-1) इन्होंने दिया समर्थन
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन (मुकेश मित्तल), आदिवासी हो समाज, मुंडा समाज, उगता भारत संस्था, चित्रगुप्त कल्याण समिति, चेंबर ऑफ कामर्स, विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों ने अपना समर्थन दिया।
(इनसेट-2) इन्होंने किया संबोधन
शिवशंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, हेमंत पाठक, कन्हैया सिंह, मानव केडिया, अजय कुमार, पवन सिंह, अंजलि सिंह,प्रवीण सिंह, आफताब अहमद सिद्दिकी, अजय कुमार गुप्ता, गोमिया सुंडी, राजू सिंह, भास्कर मुखी आदि।
(इनसेट-3) धरना स्थल में परिवर्तन
तीन दिन पहले जो धरनास्थल तय किया गया था, रेलवे ने रातों-रात बड़े अफसरों के कहने पर उसे बदल दिया। इस संबंध में धरना के संयोजक अजय कुमार को कोई जानकारी नहीं दी गई। रात में वहां पर कारपेट भी बिछाया गया था और बैनर भी लगाया गया था। सुबह कारपेट हटा दिया गया और बैनर फाड़ दिया गया। सुबह 9 बजे के करीब जब लोग वहां धरना में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे तो धरना स्थल पर सख्त पुलिस पहरा बिठा दिया गया था। धरना स्थल को रस्सी से पैक कर दिया गया था और उस घेरे में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था। बिना सूचना के धरनास्थल को बदल देने से जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और अमित शर्मा, अमृता मिश्रा, आफताब अहमद सिद्दिकी समेत दर्जनों नेता नारेबाजी करने लगे। रेलवे सुरक्षा बल के जवान और अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। वो सभी रस्सी से बनाए गए घेरे के अंदर खड़े रहे।
(इनसेट-4) नया धरना स्थल
रेलवे सुरक्षा बल का एक अधिकारी कार्यकर्ताओं से जहां रेल इंजन लगा हुआ है, वहां धरना देने के लिए धौंस जमाने लगा। एक वक्त तो ऐसा भी आया जब कई कार्यकर्ता उसी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच धरना स्थल पर विधायक सरयू राय पहुंचे। उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। रेलवे इंजन से 100 मीटर पहले उन्होंने छाया देख कर कहा कि यहीं धरना होगा। वहीं पर कारपेट और गद्दा बिछाया गया और धरना प्रारंभ हुआ। इस बीच रेलवे सुरक्षा बलों ने लोगों को चारों तरफ से घेर लिया था।
(इनसेट-5)
रेलमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
धरनास्थल बदलने से कार्यकर्ता बुरी तरह नाराज थे। वो अश्विनी वैष्णव होश में आओ और रेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
(इनसेट-6)
कोई धरना छोड़ कर नहीं गया
तेज धूप के कारण लोग इधर-उधर होकर भाषण सुनते रहे। वो थे तो धरनास्थल पर ही लेकिन जहां उन्होंने छांव देखी, वहीं बैठ गये। धूप तेज होने के बावजूद न तो सरयू राय धरनास्थल से सेकेंड भर के लिए हिले, न शिवशंकर सिंह और ना ही एक भी कार्यकर्ता। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे स्त्री-पुरुष सेकेंड भर के लिए भी धरनास्थल से हटे नहीं। जब राय का भाषण समाप्त हो गया, तब राय के आग्रह पर लोग अपने-अपने गंतव्यों की तरफ निकले।
(इनसेट-7)
खीरा वितरण
धरना में बैठे हर स्त्री-पुरुष को दो-दो पानी का बोतल, चाय, बिस्कुट और खीरा दिया गया। लोगों ने इस व्यवस्था की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
(इनसेट-8)
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी ने की तारीफ
रेलवे सुरक्षा बल के एक सब इन्सपेक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी से वह खुद भी परेशान है। उसका मुख्यालय चक्रधरपुर है। वह हर दूसरे-तीसरे दिन मुख्यालय जाता है। अगर वर्दी में है तो वंदे भारत में यात्रा करना संभव है अन्यथा नहीं। वंदे भारत के अलावा कोई ट्रेन ऐसी नहीं जो समय से चक्रधरपुर पहुंचा दे। उन्होंने कहा कि सरयू राय पढ़े-लिखे नेता हैं। उन्होंने जो मुद्दा उठाया है, वह आम पब्लिक का मुद्दा है। इसका समाधान जरूर होना चाहिए। यह अधिकारी एक ही स्थान पर धरना खत्म होने तक मुस्तैद रहा।
(इनसेट-9) हर मिनट की सूचना
रेलवे सुरक्षा बल के वर्दीधारी और सिविल में तैनात जिम्मेदार मिनट-मिनट की सूचना मुख्यालय में दे रहे थे। कोई सूचना दे रहा था कि सर भीड़ बहुत है लेकिन लोग शांत हैं। नारेबाजी हो रही है, लेकिन तनाव नहीं है। फोर्स है। दूसरे ने सूचना दी कि सरयू राय आ गए हैं। नारेबाजी थोड़ी तेज हो गई है लेकिन सब कंट्रोल में है सर।

Tags: ##Passenger trains# should run# on time# or else #we will stop goods# trains # Saryu Rai .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

चतरा में बड़ी वारदात: इटखोरी में थाने से 1KM दूर स्वर्ण व्यवसायी की बाइक से 60 लाख के जेवरात गायब, महज 2 मिनट में खेल खत्म !

चतरा में बड़ी वारदात: इटखोरी में थाने से 1KM दूर स्वर्ण व्यवसायी की बाइक से 60 लाख के जेवरात गायब, महज 2 मिनट में खेल खत्म !

by firstreport desk2
15 hours ago
0

चतरा में बड़ी वारदात: इटखोरी में थाने से 1KM दूर स्वर्ण व्यवसायी की बाइक से 60 लाख के जेवरात गायब,...

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए भरा नामांकन; बोले- यह बिहार के बेहतर भविष्य की शुरुआत है

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए भरा नामांकन; बोले- यह बिहार के बेहतर भविष्य की शुरुआत है

by firstreport desk2
16 hours ago
0

पटना: बिहार की राजनीति में एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर...

झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी: 15 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड उग्रवादी रविंद्र गंझू लातेहार से गिरफ्तार, AK-56 और पिस्टल बरामद !

झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी: 15 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड उग्रवादी रविंद्र गंझू लातेहार से गिरफ्तार, AK-56 और पिस्टल बरामद !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

BIG BREAKING: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, लातेहार से मोस्ट वांटेड उग्रवादी रविंद्र गंझू गिरफ्तार; AK-56 बरामद ! लातेहार/रांची: झारखंड...

झारखंड सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला: ‘दावोस के पुराने निवेश को दिल्ली में रीपैकेज कर रही हेमंत सरकार !’

झारखंड सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला: ‘दावोस के पुराने निवेश को दिल्ली में रीपैकेज कर रही हेमंत सरकार !’

by firstreport desk2
16 hours ago
0

​झारखंड सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला: 'दावोस के पुराने निवेश को दिल्ली में रीपैकेजिंग कर रही हेमंत सरकार !...

मोमेंटम झारखंड पर कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला; राकेश सिन्हा बोले- झूठ का नया पैकेज बेच रही है भाजपा

मोमेंटम झारखंड पर कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला; राकेश सिन्हा बोले- झूठ का नया पैकेज बेच रही है भाजपा

by firstreport desk2
16 hours ago
0

मोमेंटम झारखंड की सबसे बड़ी 'री-पैकेजिंग' करने वाली भाजपा आज बेच रही झूठ का नया पैकेज: राकेश सिन्हा ! रांची,:...

Ranchi: जेल आईजी सुदर्शन मंडल को आया दिल का दौरा, सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती

Ranchi: जेल आईजी सुदर्शन मंडल को आया दिल का दौरा, सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती

by firstreport desk2
19 hours ago
0

राँची: झारखंड प्रशासनिक और पुलिस महकमे से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के जेल...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रांची महिला महाविद्यालय का 76वाँ स्थापना दिवस: सांसद महुआ माजी और विशेषज्ञों ने ‘शिक्षा से नेतृत्व तक’ पर की सार्थक चर्चा

    रांची महिला महाविद्यालय का 76वाँ स्थापना दिवस: सांसद महुआ माजी और विशेषज्ञों ने ‘शिक्षा से नेतृत्व तक’ पर की सार्थक चर्चा

    78 shares
    Share 31 Tweet 20
  • झारखंड ऊर्जा विकास निगम में कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, हादसे बढ़े: अजय राय

    15 shares
    Share 6 Tweet 4
  • पलामू में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: मां ने दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, दोनों की मौत; खुद को बचाया गया

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • रांची अशोक नगर चोरी कांड: 80 लाख की जगुआर से आए थे चोर, फर्जी आधार कार्ड से होटल में रुके

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    124 shares
    Share 50 Tweet 31

अभी अभी

झारखंड में निवेश पर JMM का पलटवार: विनोद पांडेय बोले— ‘निवेश प्रक्रिया नहीं समझती BJP, 70 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार’

झारखंड में निवेश पर JMM का पलटवार: विनोद पांडेय बोले— ‘निवेश प्रक्रिया नहीं समझती BJP, 70 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार’

July 13, 2026
झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक, कांग्रेस ने उठाए अहम मुद्दे

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक, कांग्रेस ने उठाए अहम मुद्दे

July 13, 2026
झारखंड: दिल्ली में ₹99,639 करोड़ का निवेश ‘रीपैकेजिंग’ नहीं, प्रशासनिक अज्ञानता दिखा रही BJP: कांग्रेस

झारखंड: दिल्ली में ₹99,639 करोड़ का निवेश ‘रीपैकेजिंग’ नहीं, प्रशासनिक अज्ञानता दिखा रही BJP: कांग्रेस

July 13, 2026
झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 6 विधानसभा क्षेत्रों में 100% इन्यूमरेशन फॉर्म वितरण, सीईओ के. रवि कुमार ने दिए कड़े निर्देश

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 6 विधानसभा क्षेत्रों में 100% इन्यूमरेशन फॉर्म वितरण, सीईओ के. रवि कुमार ने दिए कड़े निर्देश

July 13, 2026
झारखंड में कल सभी पोलिंग बूथों पर लगेगी ‘चुनाव पाठशाला’, गैर-नागरिकों द्वारा फॉर्म भरने पर होगी जेल: के. रवि कुमार

झारखंड में कल सभी पोलिंग बूथों पर लगेगी ‘चुनाव पाठशाला’, गैर-नागरिकों द्वारा फॉर्म भरने पर होगी जेल: के. रवि कुमार

July 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.