Tuesday, September 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » योजनाओं के बेहद धीमे कार्यान्वयन पर बिफरे सरयू राय !

योजनाओं के बेहद धीमे कार्यान्वयन पर बिफरे सरयू राय !

जनसुविधाएं मुहैया कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाएंगे .

firstreport desk2 by firstreport desk2
9 months ago
in जमशेदपुर, झारखंड, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
योजनाओं के बेहद धीमे कार्यान्वयन पर बिफरे सरयू राय !
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सेवा संकल्प अभियान: झारखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा जन-जागरूकता का महाअभियान, कार्यकर्ताओं को मिले कड़े निर्देश

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

झारखंड BJP का कांग्रेस-JMM पर हमला: प्रतुल शाहदेव बोले – ईसाई रैली में बेनकाब हुआ गठबंधन

संथाल परगना में जनसांख्यिकीय बदलाव और अवैध घुसपैठ पर बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह को पत्र लिख उठाई डिटेंशन सेंटर की मांग

जमशेदपुर: योजनाओं के बेहद धीरे कार्यान्वयन और अधिकारियों के रवैये को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस साल जनसुविधाओं को मुहैया कराने के लिए अधिकारियों पर जबरदस्त दबाव बनाएंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के एक साल पूर्ण होने के मौके पर अपने बिष्टुपुर स्थित निवास/कार्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सरयू राय ने कहा कि इस एक साल में काम तो हुए पर प्रशासन के सहयोग के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। कदमा के कन्वेंशन सेंटर के लिए जनवरी से लगे हैं। डीएम लाइब्रेरी का भवन खड़ा है। पहले भवन जर्जर था, लेकिन लाइब्रेरी चलती थी। अब भवन बढ़िया बन गया है लेकिन लाइब्रेरी चालू नहीं है। बालीगुमा टंकी तक आज तलक पानी नहीं पहुंचा है। बहुत सारे काम ऐसे हैं, जो अब तक पूर्ण हो जाने चाहिए थे लेकिन सरकारी निष्क्रियता के कारण ये नहीं हो पाया।
सरयू राय ने कहा कि कुछ माह पूर्व देशबंधु लाइन का इलाका पानी में डूबा हुआ था। वह उस पानी में चले। कुछ योजनाएं उस इलाके के लिए प्रस्तावित की। उन योजनाओं के लिए पैसे हैं, योजना ठीक है, प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली। तीन बार सचिव से बात की। पांच दिन पहले भी बात की। सचिव से कहा कि आपकी (प्रशासनिक) स्वीकृति की जरूरत है। यह आज तक नहीं हुआ।
सरयू राय ने कहा कि अब जनसुविधाएं बहाल करने के लिए जबरदस्त दबाव बनाया जाएगा। अधिकारी हों या उच्च स्तर के लोग, उन्हें काम तो करना ही होगा। स्ट्रीट लाइट खराब हो रही है तो उसे तुरंत बनाइए। बदलना है तो बदलिए। अभी स्ट्रीट लाइट बनाने के लिए जाता है तो चार-पांच महीने तक उसका पता ही नहीं चलता। इतना लंबा तो काम होता नहीं है। पानी, बिजली, सड़क, सफाई दीजिए। नागरिक सुविधा का जो पैसा सरकार देती है, उसे नागरिक सुविधा मद में ही खर्च करें। उस पैसे का इस्तेमाल किसी और काम में मत कीजिए। उस पैसे का हिसाब भी दीजिए। नगर निगम और जेएनएसी जनता को मूलभूत सुविधाएं दें।
सरयू राय ने कहा कि वह देखेंगे कि जनता को जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह मिले। यह जिम्मेदारी प्रशासन, नगर निगम, जेएनएसी को लेनी होगी। ये हमारे कार्यकर्ताओं का काम नहीं है कि वे पता करते फिरें कि कौन सी सड़क कहां खराब है, कहां नाली खराब है, कहां पानी का जमाव हो रहा है। आपका इतना बड़ा तंत्र है। यह उस तंत्र का काम है कि वो देखे कि कहां क्या कमी है।
सामुदायिक भवनों को लेकर सरयू राय ने कहा कि शहर में बहुत सारे सामुदायिक भवन बन गए हैं। ये चलते कैसे हैं, इसे भी देखना होगा। उन्होंने बताया कि मांगलिक काम के लिए आपने सामुदायिक भवन लिया और लगा दिये एसी टेंट। माल महाराज का और मिर्जा खेलें होली। बहुत सारे लोग सामुदायिक भवन को ठीक से चला रहे हैं। लेकिन बहुत सारे लोगों ने इसे बिजनेस भी बना लिया है। यह ठीक नहीं है।
सरयू राय ने कहा कि वह शिलान्यास करते हैं। ठेकेदार हफ्ते भर काम करता है, फिर गायब हो जाता है। जेएनएसी बहुत सारे लोगों को नोटिस जारी करता है, वैध-अवैध मकान बनवाना-गिराता है, ये सब मामला जारखंड उच्च न्यायालय देखेगा। लेकिन जो जनसुविधाएं हैं, उसे देखना इनका मूल काम है। जेएनएसी और मानगो नगर निगम अपने मूल कार्य को तो देखें। न करें कोई बड़ा काम। वो जनहित के कार्य ही कर लें। अगर आपके पास सक्षम कार्यबल नहीं है तो बताएं। है तो काम करें। अब तो सारी चीजें आउटसोर्सिंग पर चल रही हैं। सरकारी स्कीमों को तत्परता से लागू करना ही होगा। उन्होंने इस बात पर घोर आश्चर्य व्यक्त किया कि आंगनबाड़ी का कोई दफ्तर नहीं है। कोई अपने मकान में चला रहा है, कोई किराये के मकान में चला रहा है। वेतन भी सही तरीके से नहीं मिलता। अल्पवेतन भोगियों से आप काम करा रहे हैं तो आपको वेतन पूरा और समय से देना होगा। अगले साल भर हम लोग इन्हीं मुद्दों पर लगातार काम करेंगे, ये तय किया गया है।
अगले एक साल वह और उनके साथी इस बात को लेकर फोकस रहेंगे कि आम लोगों को जो सामान्य सुविधाएं मिलनी हैं, वो प्रशासन, नगर निगम और अन्य एजेंसियां उन्हें उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि शिकायतें और साक्ष्य बताते हैं कि अब थानेदार खुद ही वसूली करने लगे हैं। पहले कोई एजेंट करता था। वह इसे अलग से देखेंगे।
सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर के लिए, मानगो के लिए आपको जो धन मुहैया कराया जाता है, वह पर्याप्त है या नहीं, इसका आंकलन कीजिए। कम होगा तो हम लोग सरकार से और मांग करेंगे। बीते एक साल में हमलोगों की अपेक्षाओं पर शासन-प्रशासन, जेएनएसी और मानगो नगर निगम खरे नहीं उतरे। अब इस साल हम लोग उन पर दबाव डाल कर काम करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी योजना का एग्रीमेंट हो जाए तो वर्क ऑर्डर देने में देरी होती है। ये सब नहीं चलेगा।
(इनसेट)
40 करोड़ से ज्यादा के कार्य
प्रेस कांफ्रेंस में सरयू राय ने बताया कि इस एक साल में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा के कार्यों का क्रियान्वयन और स्वीकृति दिलाई। इनमें प्रमुख रुप से विधायक निधि से 7,16,65,116, नगर विकास विभाग से 19,16,41,543, पथ निर्माण विभाग से 10,69,19,200, ग्रामीण विकास विभाग से 1,01,00,000, ज्रेडा से 2,07,52,000 रुपये की कार्ययोजनाएं शामिल हैं।

Tags: #Saryu Rai furious over #the extremely slow #implementation #of schemes .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

by firstreport desk2
23 hours ago
0

सोन नदी जल बंटवारा: बिहार और झारखंड के बीच 25 साल पुराना अंतर्राज्यीय जल विवाद सुलझा, अमित शाह की उपस्थिति...

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्लाबोल, केशव महतो कमलेश बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

by firstreport desk2
24 hours ago
0

राहुल गांधी के खिलाफ FIR लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश: केशव महतो कमलेश ! रांची : लोकसभा में विपक्ष...

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड में 1 माह का विशेष कार्यक्रम

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर झारखंड में 1 माह का विशेष कार्यक्रम

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार के 12 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल को...

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ‘सहानुभूति और गुणवत्तापूर्ण इलाज ही सच्ची चिकित्सा सेवा’

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ‘सहानुभूति और गुणवत्तापूर्ण इलाज ही सच्ची चिकित्सा सेवा’

by firstreport desk2
1 day ago
0

नागरमल मोदी सेवा सदन के 69 वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार: 'कम खर्च, समुचित इलाज...

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 व H3N2) को लेकर अलर्ट: अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड, हेल्पलाइन 104 जारी ! रांची...

JUVNL GPF Dispute: JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे सवाल, अजय राय ने CMD से मांगी उच्चस्तरीय जांच

JUVNL GPF Dispute: JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे सवाल, अजय राय ने CMD से मांगी उच्चस्तरीय जांच

by firstreport desk2
2 days ago
0

JUVNL कर्मचारियों के GPF फंड पर उठे गंभीर सवाल, वर्षों से कटौती के बावजूद निकासी बंद: अजय राय ने CMD...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    192 shares
    Share 77 Tweet 48
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    167 shares
    Share 67 Tweet 42
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    184 shares
    Share 74 Tweet 46

अभी अभी

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

September 1, 2026
बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

September 1, 2026
डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

September 1, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक  भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

September 1, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की राजनीति से नहीं छिपेंगे छात्रों के सवाल: आदित्य साहू

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.