Thursday, September 24, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के युवाओं की पढ़ाई और कमाई पर हेमन्त सरकार का फोकस !

झारखंड के युवाओं की पढ़ाई और कमाई पर हेमन्त सरकार का फोकस !

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव- 2025 का किया शुभारंभ .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बदलते सिमडेगा की मिसाल: ‘केबीसी’ के मंच तक गूंजी झारखंड की बेटी रेशमा लकड़ा की आवाज

झारखंड BJP को मिले नए प्रभारी गजेंद्र पटेल, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी | BJP New Appointments

BJP State Incharges Appointed: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने 36 राज्यों के प्रभारियों व सह-प्रभारियों की घोषणा की

पलामू के कोयल नदी में बड़ा हादसा: करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने से 5 बच्चों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

रांची : झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और इसके मिल रहे सकारात्मक परिणाम शिक्षा व्यवस्था को और उत्कृष्ट बनाने के लिए हमें प्रेरित कर रही है। हमारी कोशिश शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण- सह – मेधा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना और झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया।
राज्य को आगे ले जाना सभी की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़े, इसमें राज्य के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। आप चाहे किसी भी क्षेत्र से जुड़े हों, अपने-अपने क्षेत्र में अहम योगदान कर राज्य को आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही झारखंड एक अग्रणी और मजबूत राज्य बनेगा।
शिक्षा व्यवस्था को देंगे मजबूती
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस दिशा में पहले से ही कई योजनाएं चल रही हैं और आने वाले दिनों में कई और कदम उठाए जाएंगे । हमारी कोशिश शिक्षा व्यवस्था को समग्र रूप से उत्कृष्ट बनाना है, ताकि विद्यालयों को संसाधनयुक्त बनाने के साथ वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिल सके।
नेतरहाट आवासीय विद्यालय होगा को- एजुकेशन, नेतरहाट की तर्ज पर खुलेंगे तीन और विद्यालय
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नेतरहाट आवासीय विद्यालय को को- एजुकेशन करने की घोषणा की। अब इस विद्यालय में लड़कियों का भी नामांकन होगा। उन्होंने कहा कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर तीन और विद्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय अब सीबीएसई से संबद्ध है और यहां विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। इसके पीछे सरकार की यही कोशिश है कि सरकारी विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे किसी भी मामले में निजी विद्यालयों के छात्रों से से पीछे नहीं रहें।
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की होड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जमाना कंपटीशन का है। लेकिन, इसमें किसी न किसी कमी अथवा समस्या की वजह से सरकारी विद्यालय पीछे रह जाते थे। लेकिन, हमारी सरकार अब सरकारी विद्यालय को बेहतर करने का कार्य कर रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए हैं। यहां बच्चों को निजी विद्यालयों की तरह शिक्षा दी जा रही है। आज मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के लिए होड़ मची है। कई निजी विद्यालय के बच्चे अब इन विद्यालयों में नामांकन करा रहे हैं , जो इस बात का प्रमाण है कि सरकारी विद्यालय अब किसी भी मामले में निजी विद्यालयों से काम नहीं हैं।
विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यमों से कर रहे प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यम से प्रोत्साहित करने का काम हमारी सरकार कर रही है। इस कड़ी में बोर्ड के सभी टॉपर्स को सम्मान राशि के साथ लैपटॉप और मोबाइल फोन दे रहे हैं, ताकि वे और भी बेहतर तरीके से आगे की पढ़ाई कर सकें। वहीं, विदेश में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है। इसके साथ गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन बिना किसी गारंटी के देने की व्यवस्था है। इसके अलावा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की राशि में व्यापक इज़ाफा किया गया है, ताकि बच्चों को पढ़ाई में ज्यादा से ज्यादा सहूलियत हो सके। इस दिशा में आने वाले दिनों में कई और नए कदम उठाए जाएंगे।
बोर्ड के विद्यार्थियों को समय पर मिलेगी सम्मान राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न बोर्ड के टॉपर्स को रिजल्ट प्रकाशन के तुरंत बाद सम्मान राशि उपलब्ध करायी जाएगी, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई हेतु नामांकन में आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़े। विद्यार्थियों को मिलने वाली सम्मान राशि का समय पर सदुपयोग हो , इसके लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।
शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
. मुख्यमंत्री ने समारोह में 33 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक, 909 सहायक आचार्य ( गणित और विज्ञान) और 33 प्रयोगशाला सहायकों में कुछ को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
. जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 10 वीं तथा 12 वीं के टॉपर्स को 3 लाख रुपये की सम्मान राशि के साथ लैपटॉप और स्मार्टफोन प्रदान किया गया । जैक बोर्ड के टॉपर्स को स्कूटी भी मिली।
.सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के 10 वीं तथा 12 वीं के टॉपर्स को लैपटॉप और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
. 10 वीं बोर्ड परीक्षा में शत- प्रतिशत रिजल्ट देने वाले विद्यालय भी हुए सम्मानित।
.राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कोचिंग के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थी किए गए सम्मानित।
. विद्यालय प्रमाणीकरण योजना अंतर्गत स्वर्ण श्रेणी में सफल विद्यालयों को किया गया सम्मानित।
इस अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह एवं राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन मौजूद थे .

Tags: #Hemant government's focus #education and earning # youth .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखण्ड SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, 30 सितंबर तक भरें फॉर्म

झारखण्ड SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, 30 सितंबर तक भरें फॉर्म

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखण्ड SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए बचे केवल 7 दिन, 30 सितम्बर अंतिम तिथि...

झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा: दीपिका पांडेय सिंह | गोड्डा कांग्रेस बैठक

झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा: दीपिका पांडेय सिंह | गोड्डा कांग्रेस बैठक

by firstreport desk2
2 days ago
0

केंद्र सरकार की साजिशों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी कांग्रेस: दीपिका पांडेय सिंह ! गोड्डा। केंद्र सरकार द्वारा लागू की...

डॉ. प्रदीप वर्मा, झारखंड वुशू प्रतियोगिता 2026, अस्मिता वुमन लीग, वुशू नेशनल चैंपियनशिप

डॉ. प्रदीप वर्मा, झारखंड वुशू प्रतियोगिता 2026, अस्मिता वुमन लीग, वुशू नेशनल चैंपियनशिप

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड वुशू एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न; राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी, डॉ. प्रदीप वर्मा का हुआ...

झारखंड: राज्य सरकार के सेस से राजस्व को नुकसान, केंद्र पर ₹1.36 लाख करोड़ बकाया का दावा फर्जी – बीजेपी प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा

झारखंड: राज्य सरकार के सेस से राजस्व को नुकसान, केंद्र पर ₹1.36 लाख करोड़ बकाया का दावा फर्जी – बीजेपी प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा

by firstreport desk2
2 days ago
0

सेस नीति से राजस्व का घाटा, झारखंड बना अवैध खनन का चारागाह: BJP प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा रांची: भारतीय जनता पार्टी...

झारखंड बीजेपी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, जल्द लागू होगा महिला आरक्षण: डॉ. सीमा सिंह

झारखंड बीजेपी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, जल्द लागू होगा महिला आरक्षण: डॉ. सीमा सिंह

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड बीजेपी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, पीएम मोदी की सोच से जल्द लागू होगा महिला आरक्षण: डॉ. सीमा सिंह ...

SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची सुधार: झारखंड कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची सुधार: झारखंड कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची सुधार को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, चतरा मामले की जांच की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

    JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • रांची दुर्गा पूजा 2026: चंद्रशेखर आजाद समिति ने लॉन्च की वेबसाइट, 80 लाख में बनेगा द्वारका मंदिर पंडाल

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    216 shares
    Share 86 Tweet 54

अभी अभी

मदरसा हॉस्टल और कब्रिस्तान घेराबंदी पर झारखंड में सियासत गर्म, बीजेपी ने हाफिजुल हसन के दावों पर उठाया सवाल

मदरसा हॉस्टल और कब्रिस्तान घेराबंदी पर झारखंड में सियासत गर्म, बीजेपी ने हाफिजुल हसन के दावों पर उठाया सवाल

September 24, 2026
BJP State Incharges Appointed: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने 36 राज्यों के प्रभारियों व सह-प्रभारियों की घोषणा की

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां !

September 24, 2026
जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख कैश और सोने की बड़ी डकैती, कर्मचारियों को बंधक बना पैदल भागे अपराधी

जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख कैश और सोने की बड़ी डकैती, कर्मचारियों को बंधक बना पैदल भागे अपराधी

September 24, 2026
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से घायल

September 24, 2026
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

September 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.