Wednesday, September 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » इंजीनियरिंग और मॉडलिंग छोड़ पुरातन सनातन से जुड़ रहे युवा !

इंजीनियरिंग और मॉडलिंग छोड़ पुरातन सनातन से जुड़ रहे युवा !

प्रोफेशनल्स में बढ़ रहा सनातन संस्कृति का आकर्षण .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 years ago
in उत्तरप्रदेश, यूपी, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
इंजीनियरिंग और मॉडलिंग छोड़ पुरातन सनातन से जुड़ रहे युवा !
3
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महाकुम्भनगर, 14 जनवरी : प्रोफेशनल लाइफ जी रहे आज के दौर के युवाओं में पुरातन सनातन संस्कृति का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश-विदेश में स्थापित एंकर, मॉडल और इंजीनियर जैसे पेशेवर अब भारतीय परंपराओं और अध्यात्म से गहराई से जुड़ रहे हैं। महाकुम्भ के दौरान ऐसे तमाम उदाहरण सामने आए। इनमें एक ओर उत्तराखंड की युवती ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा ली, तो दूसरी ओर आईआईटी बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे इंजीनियर बाबा ने विज्ञान के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्म की गहराइयों से परिचित कराया।

ग्लैमर की दुनिया से सनातन धर्म की शरण में आई युवती
उत्तराखंड निवासी हर्षा देश और विदेश में ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने महाकुम्भ में सनातन धर्म की दीक्षा ली। उन्होंने कहा, प्रोफेशनल लाइफ में दिखावे और आडंबर से भरी जिंदगी ने मुझे उबा दिया। मैंने महसूस किया कि वास्तविक सुख और शांति केवल सनातन धर्म की शरण में ही है। स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा लेने के बाद मैंने जीवन का नया अर्थ समझा है।

इंजीनियर बाबा बोले, विज्ञान और अध्यात्म का संगम है महाकुम्भ
हरियाणा के मूल निवासी और आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र अभय सिंह को अब इंजीनियर बाबा के नाम से जाना जाता है। महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को विज्ञान और अध्यात्म का अनोखा संगम समझा रहे हैं। बाबा जी ने एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में अपने गहन ज्ञान का उपयोग करते हुए, कॉपी और डायग्राम के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन और अध्यात्म का महत्व समझाया। बाबा जी ने कहा, साइंस केवल भौतिक जगत को समझाने का माध्यम है, लेकिन इसका गहन अध्ययन हमें अध्यात्म की ओर ले जाता है। जो व्यक्ति जीवन को पूर्ण रूप से समझ लेता है, वह अंततः आध्यात्म की गोद में चला जाता है।

ये भीपढ़िये

नंदीग्राम एक्सप्रेस में ‘सुहागरात’ जैसा सजा कूप, वायरल वीडियो के बाद TC सस्पेंड

झारखंड में AI क्रांति: सीएम हेमंत सोरेन ने Google, Microsoft और Oracle के साथ मिलाया हाथ, बदल जाएगी गवर्नेंस की तस्वीर

खनिज ही नहीं, दिमागी ताकत से भी जाना जाएगा झारखंड: दिल्ली में Google, IBM और Microsoft के साथ CM हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक

झारखंड विज़न 2050: दिल्ली में जुटे दिग्गज, AI और निवेश पर बड़ा मंथन

महाकुम्भ ने बढ़ाया सनातन धर्म का प्रभाव
महाकुम्भ में आए लाखों श्रद्धालु भारतीय संस्कृति और आध्यात्म की विविधता से परिचित हो रहे हैं। इंजीनियर बाबा जैसे लोग और ग्लैमर की दुनिया से आई युवती हर्षा का सनातन धर्म के प्रति झुकाव इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक जीवन शैली से ऊबकर लोग शांति और स्थायित्व की तलाश में भारतीय परंपराओं की ओर रुख कर रहे हैं। महाकुम्भ के इस आयोजन ने न केवल सनातन धर्म की महानता को प्रदर्शित किया, बल्कि प्रोफेशनल्स और युवाओं के जीवन में आध्यात्मिकता की आवश्यकता को भी उजागर किया। यह आयोजन आधुनिक और पारंपरिक मूल्यों के संगम का प्रतीक बनता जा रहा है।

Tags: #Youth leaving engineering # modeling and joining #ancient Sanatan .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बेंगलुरु हादसा: पत्थर खदान में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

बेंगलुरु हादसा: पत्थर खदान में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

by firstreport desk2
2 months ago
0

बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग, 7 की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग, 7 की मौत

by firstreport desk2
2 months ago
0

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद जिंदा जली बस, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 29 गंभीर रूप...

तमिलनाडु गैस लीक: झारखंड की प्रीति की मौत, एक हॉल में बंद 39 मजदूर लगा रहे सीएम हेमंत सोरेन से घर वापसी की गुहार !

तमिलनाडु गैस लीक: झारखंड की प्रीति की मौत, एक हॉल में बंद 39 मजदूर लगा रहे सीएम हेमंत सोरेन से घर वापसी की गुहार !

by firstreport desk2
2 months ago
0

तमिलनाडु अमोनिया हादसा: झारखंड की बेटी प्रीति की मौत, एक हॉल में बंद 39 मजदूर लगा रहे घर वापसी की...

कामाख्या मंदिर के खुले कपाट: संपन्न हुआ अंबुबाची मेला, 8 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

कामाख्या मंदिर के खुले कपाट: संपन्न हुआ अंबुबाची मेला, 8 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

by firstreport desk2
2 months ago
0

कामाख्या मंदिर के खुले कपाट: संपन्न हुआ प्रसिद्ध 'अंबुबाची मेला', उमड़े 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ​गुवाहाटी :असम के गुवाहाटी...

राम मंदिर दान प्रकरण: सीएम योगी की दोटूक- ‘आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, SIT रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू, दूध का दूध और पानी का पानी होगा’

राम मंदिर दान प्रकरण: सीएम योगी की दोटूक- ‘आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, SIT रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू, दूध का दूध और पानी का पानी होगा’

by firstreport desk2
2 months ago
0

रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो': राम मंदिर दान विवाद पर पहली FIR के बाद गरजे सीएम योगी, SIT की रिपोर्ट...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी FIR: ट्रस्टी अनिल मिश्रा के रिश्तेदार और चंपत राय का ड्राइवर समेत 8 नामजद

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी FIR: ट्रस्टी अनिल मिश्रा के रिश्तेदार और चंपत राय का ड्राइवर समेत 8 नामजद

by firstreport desk2
3 months ago
0

अयोध्या से बड़ी खबर: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज; ट्रस्टियों के रिश्तेदारों और ड्राइवर समेत 8 नामजद,...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रिम्स रांची में बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026 का सफल आयोजन | RIMS Knee Replacement Workshop

    रिम्स रांची में बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026 का सफल आयोजन | RIMS Knee Replacement Workshop

    55 shares
    Share 22 Tweet 14
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    202 shares
    Share 81 Tweet 51
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    205 shares
    Share 82 Tweet 51
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    185 shares
    Share 74 Tweet 46

अभी अभी

झारखंड के खनिज पर सेस का फैसला हमारा, भाजपा को दर्द क्यों? – झामुमो

झामुमो का भाजपा पर हमला: विनोद पांडेय बोले- SIR में गड़बड़ी करते पकड़े जाने के बाद बौखलाहट में मनगढ़ंत आरोप लगा रही बीजेपी

September 8, 2026
झारखण्ड के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन: विधानसभा सचिवालय में शोकसभा आयोजित, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

झारखण्ड के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन: विधानसभा सचिवालय में शोकसभा आयोजित, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

September 8, 2026
झारखंड: ICRISAT की GIS तकनीक से बदलेगी कृषि, शिल्पी नेहा तिर्की की बड़ी पहल

झारखंड: ICRISAT की GIS तकनीक से बदलेगी कृषि, शिल्पी नेहा तिर्की की बड़ी पहल

September 8, 2026
रांची में दो दिवसीय राज्यस्तरीय VBD उन्मुखीकरण आयोजित: झारखंड में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण की तैयारी तेज

रांची में दो दिवसीय राज्यस्तरीय VBD उन्मुखीकरण आयोजित: झारखंड में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण की तैयारी तेज

September 8, 2026
SIR प्रक्रिया पर BJP का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, लगाया तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप

SIR प्रक्रिया पर BJP का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, लगाया तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप

September 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.