धनबाद: जिले के धनसार थाना क्षेत्र के रानी रोड स्थित भुदा महावीर नगर में मंगलवार रात पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में गोली चली है।
इस गोलीबारी में कबाड़ी व्यवसायी नीरज साव (21 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नीरज साव कबाड़ का व्यवसाय करता था और उसने कुछ दिन पहले बरमसिया पुल के पास स्थित जुदागिर राम के कबाड़खाने में माल बेचा था। वह लंबे समय से जुदागिर के बेटे दीपक राम से भुगतान की मांग कर रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम से ही दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो रही थी। करीब 9 बजे महावीर नगर में हुई झड़प के दौरान दीपक राम ने नीरज पर फायरिंग कर दी। स्थानीय लोग उसे आनन फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए राँची रेफर कर दिया।पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त: भाजपा प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा...












