हजारीबाग : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह घटना केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के समीप हुई है। युवक को सीने में गोली मारी गयी है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। बुधवार की सुबह शव को देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुटी है।
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !
झारखंड के डॉक्टरों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता: CEA में संशोधन और सुरक्षा समेत 10 प्रमुख मांगों पर सरकार...












