जमशेदपुर :
एसएसपी पीयूष पांडे ने सिटी एसपी की रिपोर्ट पर कदमा थाना के दरोगा सुनील कुमार दास को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दरोगा पर कदमा निवासी दुर्गा कुमारी से दहेज प्रताड़ना के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। महिला ने दहेज प्रताड़ना का आवेदन लेकर कदमा थाना का रुख किया था, लेकिन दरोगा सुनील कुमार दास ने बार-बार थाना बुलाकर उनसे एक लाख रुपये की मांग की इसकी शिकायत टेल्को निवासी भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी।
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !
झारखंड के डॉक्टरों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता: CEA में संशोधन और सुरक्षा समेत 10 प्रमुख मांगों पर सरकार...












