हजारीबाग : में एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या पर डीजीपी ने गहरी चिंता व्यक्ति की। डीजीपी बोले की जेल से माफिया अपराध को अंजाम दे रहे हैं । डीजीपी ने बताया कि विकास तिवारी, अमन साहू, अमन श्रीवास्तव जेल के अंदर से अपराधिक घटनाओं की रणनीति बना रहे हैं। वे तकनीक का फायदा उठाकर वर्चुअल नेटवर्क का इस्तेमाल करके लोगों को निशाना बना रहे हैं। डीजीपी ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। हजारीबाग में डीएम की हत्या को लेकर उन्होंने बताया कि अब तक कारण का पता नहीं चल पाया है। डीजीएम की हत्या क्यों हुई इसका पता लगाया जा रहा है।
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !
झारखंड के डॉक्टरों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता: CEA में संशोधन और सुरक्षा समेत 10 प्रमुख मांगों पर सरकार...












