रांची :राँची रेल मण्डल मे मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है उसी क्रम मे आरपीएफ पोस्ट हटिया के अधिकारियों एवं स्टाफ द्वारा ऑपरेशन “सतर्क” के तहत हटिया रेलवे यार्ड में संदिग्ध एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान वॉशिंग लाइन संख्या 05 पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर आरपीएफ कर्मियों द्वारा उसे रोककर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें शराब कि 10 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹12,000 है। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष कुमार (25 वर्ष), निवासी मोहीउद्दीननगर, जिला समस्तीपुर (बिहार) बताया। वह उक्त शराब को ट्रेन के एसी कोच में छिपाकर बिहार ले जाकर अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहा था। आरपीएफ द्वारा बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा आरोपी एवं जब्त शराब को आबकारी विभाग, रांची को आगे की कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया।
इस कार्रवाई में पोस्ट कमांडर हटिया रूपेश कुमार, एसआई सूरज राजबंसी, स्टाफ बसंत सोय एवं नमन सुरिन की सराहनीय भूमिका रही।
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त: भाजपा प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा...












