Thursday, May 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » देश की सबसे बड़ी डील करने की तैयारी में गौतम अडानी !

देश की सबसे बड़ी डील करने की तैयारी में गौतम अडानी !

सहारा ग्रुप अपनी 88 प्रॉपर्टीज अडानी ग्रुप को बेचना चाहता है। ग्रुप ने खुद सुप्रीम कोर्ट को यह बात बताई है .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in नई दिल्ली
Reading Time: 1 min read
A A
0
देश की सबसे बड़ी डील करने की तैयारी में गौतम अडानी !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

कुसुंबा विष्णुगढ़ की निर्भया के ह*त्यारों को फांसी दे – आदित्य साहू !

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों मे पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा !

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के जिला निर्वाचन अधिकारियों

14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस !

नई दिल्ली: देश के दूसरे बड़े रईस और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी रियल एस्टेट की दुनिया में एक बहुत बड़ी डील करने की तैयारी में हैं। सहारा इंडिया कमर्शियल कॉर्पोरेशन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह अपनी 88 प्रॉपर्टीज को अडानी प्रॉपर्टीज लिमिटेड को बेचना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, इस डील की कीमत 1 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह देश के इतिहास में सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील हो सकती है।
सहारा ग्रुप की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस बी. आर. गवाई और जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की बेंच को बताया कि दोनों कंपनियों के बीच एक टर्म शीट साइन हो गया है और उसे सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में जमा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही इस डील को आगे बढ़ाया जाएगा। सिब्बल ने यह भी बताया कि इस डील से मिलने वाला पैसा सहारा ग्रुप के बकाये को चुकाने के लिए काफी होगा।
कहां-कहां है प्रॉपर्टीज
इस डील का समर्थन करते हुए सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अडानी ग्रुप सहारा की प्रॉपर्टीज को एक साथ खरीदना चाहता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद ही इस डील को आगे बढ़ाया जाएगा। रोहतगी ने कोर्ट को यह भी बताया कि टर्म शीट सीलबंद लिफाफे में जमा कर दी गई है और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि अडानी ग्रुप सहारा की 88 प्रॉपर्टीज के लिए कितनी रकम की पेशकश कर रहा है। ये प्रॉपर्टीज पूरे भारत में फैली हुई हैं।
हालांकि टर्म शीट से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि यह डील 1 लाख करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा की है। लेकिन उन्होंने सहारा और अडानी के बीच तय हुई रकम को बताने से इनकार कर दिया।
एमिकस क्यूरी और सीनियर एडवोकेट शेखर नफाडे ने कोर्ट को बताया कि सहारा ग्रुप की दो कंपनियों सहारा हाउसिंग और सहारा रियल एस्टेट को 2012 में सेबी-सहारा खाते में 25,000 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था। इसमें से अब भी 9,481 करोड़ रुपये जमा करने हैं।
सरकार से जवाब
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि सरकार ने SEBI-सहारा खाते से निवेशकों का पैसा वापस दिलाने का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सहारा-अडानी लैंड डील की सरकारी स्तर पर जांच होनी चाहिए। कोर्ट ने उनकी इस बात को मानते हुए केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय को इस मामले में पक्षकार बनाने की मंजूरी दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मंत्रालयों, SEBI और एमिकस क्यूरी से तीन हफ्तों के अंदर सहारा-अडानी डील पर अपना जवाब मांगा है।
कोर्ट ने शेखर नफाडे से प्रॉपर्टीज की लिस्ट बनाने और उनकी वर्तमान स्थिति बताने में भी मदद मांगी है। एमिकस क्यूरी ने कहा कि सहारा को उन प्रॉपर्टीज की पहचान करनी चाहिए जिन पर किसी तीसरे पक्ष का हक बन गया है। कपिल सिब्बल ने कहा कि कई ऐसी प्रॉपर्टीज हैं जिनके बारे में ग्रुप को पता नहीं था क्योंकि उन्हें कर्मचारियों द्वारा मैनेज किया जाता था। इसीलिए समझौते में 88 प्रॉपर्टीज और अन्य प्रॉपर्टीज का जिक्र है। इसका मतलब है कि जैसे-जैसे और प्रॉपर्टीज का पता चलेगा, उन्हें भी शामिल किया जाएगा।
क्या होगा फायदा ?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार, सेबी और एमिकस क्यूरी से जवाब मिलने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि प्रॉपर्टीज को एक साथ बेचा जाए या टुकड़ों में। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को तय की है। यह डील अगर पूरी होती है तो यह भारत के रियल एस्टेट इतिहास की सबसे बड़ी डीलों में से एक होगी। इससे न केवल सहारा ग्रुप के बकाए चुकाने में मदद मिलेगी, बल्कि अडानी ग्रुप के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में भी बड़ा इजाफा होगा।

Tags: #Gautam Adani # preparing to do# the biggest deal #in the country .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

विधायक कल्पना सोरेन ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई (BRICS CCI WE) एनुअल वुमेन समिट 2026’ में ट्रेलब्लेज़र अवार्ड से सम्मानित !

विधायक कल्पना सोरेन ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई (BRICS CCI WE) एनुअल वुमेन समिट 2026’ में ट्रेलब्लेज़र अवार्ड से सम्मानित !

by firstreport desk2
2 months ago
0

नई दिल्ली : नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित 'ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026' के...

2026 को असम, केरल और पुडुचेरी के लिए अधिसूचनाएं जारी कर दी गई  !

2026 को असम, केरल और पुडुचेरी के लिए अधिसूचनाएं जारी कर दी गई !

by firstreport desk2
2 months ago
0

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च, 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के सामान्य निर्वाचन...

भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आम चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनावों !

by firstreport desk2
2 months ago
0

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 15 मार्च, 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम...

भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

by firstreport desk2
2 months ago
0

नई दिल्ली: भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों ऐलान असम-केरल-पुडुचेरी में...

FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन  !

FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

by firstreport desk2
2 months ago
0

नई दिल्ली :National Highways Authority of India (NHAI) ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए FASTag वार्षिक पास के शुल्क में...

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

by firstreport desk2
3 months ago
0

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    57 shares
    Share 23 Tweet 14
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    44 shares
    Share 18 Tweet 11
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    55 shares
    Share 22 Tweet 14

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

May 27, 2026
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

May 27, 2026
झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

May 27, 2026
झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

May 27, 2026
सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

May 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.