मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का तीन दिवसीय भूटान दौरा, ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ और चुनावी सहयोग पर रहेगा जोर !
नई दिल्ली: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार 14 से 16 सितंबर 2026 तक भूटान साम्राज्य की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और भूटान के निर्वाचन आयोगों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और संस्थागत सहयोग को अधिक मजबूत बनाना है।












