Home » छत्तीसगढ़ के जशपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित, वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का हुआ स्वागत !
छत्तीसगढ़ के जशपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित, वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों का हुआ स्वागत !
जशपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वड़नगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक की यात्रा पर निकले ‘सेवा यात्रियों’ का भव्य स्वागत किया गया और उनके साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई !

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने किया संवाद
आयोजन के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पवन साय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान यात्रियों ने अपनी यात्रा के उद्देश्यों, अनुभवों और मार्ग में जन-जन तक पहुँचाए जा रहे सेवा और संकल्प के संदेशों को साझा किया।
सेवा और समर्पण का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेकर निकली यह यात्रा समाज में राष्ट्रसेवा और समर्पण का अलख जगा रही है। जशपुर आगमन पर सेवा यात्रियों का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
इस विशेष संवाद कार्यक्रम में जशपुर जिले के स्थानीय जन प्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।