Saturday, November 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

   

Home » जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में शामिल हुए बिहार मुख्यमंत्री !

जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में शामिल हुए बिहार मुख्यमंत्री !

महिलाओं के अधिकार, मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए पूरा एन०डी०ए० एकजुट .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में शामिल हुए बिहार मुख्यमंत्री !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने पर बोले मोकामा विधायक- ‘अदालत पर भरोसा है, करूंगा सरेंडर’

Anant Singh MLA Status: क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान !

JDU से निकाले जाने पर बोले अनंत सिंह- ‘अपनी नई पार्टी बनाऊंगा, जेडीयू में अब बचा क्या है?’

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज एन०डी०ए० की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में शामिल हुए। यह सम्मेलन पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम (33 प्रतिशत महिला आरक्षण) को पारित कराने के समर्थन में तथा विपक्षी दलों द्वारा उत्पन्न किए गए रुकावट के विरोध में आयोजित किया गया।
‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में आप महिलायें शामिल हैं। मैं आप सभी का पटना की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने महिलाओं के अधिकार के लिए नारी शक्ति वंदन कानून बनाई है और यह अधिकार दिलाने का काम भी आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार ही करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 3 संविधान संशोधन विधेयक लाए गए, जिनमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम, परिसीमन विधेयक तथा केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक शामिल है। प्रधानमंत्री जी चाहते हैं कि महिलाओं को आरक्षण वर्तमान आबादी के अनुसार मिले। यदि बिहार में नये परिसीमन के तहत वर्ष 2029-30 में चुनाव होता है तो कम से कम 122 महिलाएं बिहार विधानसभा में विधायक चुनकर आयेंगी। बिहार में अभी 29 महिला विधायक हैं, अगर यह बिल पास हो जाता तो बिहार विधानसभा में महिलाओं की संख्या कम से कम 122 हो जाती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस, राजद जैसी अन्य विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि एन०डी०ए० सरकार ने ही बिहार में पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है, जिसका परिणाम है कि आज 59 प्रतिशत से ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि चुनकर आईं हैं, यह लोकतंत्र की खूबसूरती है। जीविका स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बिहार की 1 करोड़ 81 लाख बहनों को मुख्यधारा में लाने का काम किया गया है। विपक्षी दल यह चाहते हैं कि सिर्फ उनके ही परिवार की महिलाएं सांसद और विधायक के रुप में चुनकर सदन में जाएं और आम घरों की बेटियों को यह मौका नहीं मिले। लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बेटी को लोकसभा सांसद बनाया। राहुल गांधी की बहन सांसद बन सकती हैं, अखिलेश यादव की पत्नी भी सांसद बन सकती हैं, डी०एम० के० के नेता एम०के० स्टालिन की बहन कनिमोझी भी सांसद बन सकती हैं लेकिन इनकी मंशा यह है कि किसी गरीब परिवार की महिला सांसद या विधायक नहीं बन सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की आम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में पहुंचाना चाहते हैं, जबकि विपक्षी दलों के नेता इसे अपने परिवार तक ही सीमित रखना चाहते हैं। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि इस देश की कम से कम 272 बहन-बेटियां सांसद चुनकर लोकसभा में जाएं। इसे लेकर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया था लेकिन विपक्षी दलों ने पास नहीं होने दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश में मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली की पूजा होती है, जिन्होंने असुरों का संहार किया। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी, नीतीश कुमार जी और नितिन नवीन जी के नेतृत्व में एन०डी०ए० पूरी एकजुटता से महिला आरक्षण बिल के साथ खड़ा है। हमलोग महिलाओं को अधिकार देकर ही रहेंगे। एक अभिभावक के रूप में नीतीश कुमार जी ने बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिभावक के तौर देश में काम कर रहे हैं। अब बिहार में आपका भाई सम्राट चौधरी आपके साथ खड़ा है। यदि महिलाओं की सुरक्षा में कोई बाधा बनेगा तो उसे बख्शा नहीं जायेगा, उसे पाताल से भी खोज निकाला जायेगा। हम आपके बीच समर्थन देने आए हैं।
महिलाओं से आह्वान करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी प्रखंड और जिला स्तर पर इस आंदोलन को चलाकर महिलाओं को बतायें कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सरकार आपको सदन पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है जबकि विपक्ष के लोग सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री जी की तरह इस देश का जनमानस आप सभी के साथ खड़ा है। इस जन आक्रोश को ज्वाला बनाकर तब तक जिंदा रखिए, जब तक महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल नहीं जाता है। आप सभी महिलाओं के अधिकार, मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए पूरा एन०डी०ए० एकजुट है। मैं पुनः आप सभी महिलाओं का स्वागत करता हूं।
जन आक्रोश महिला सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, सांसद धर्मशीला गुप्ता, विधायक रेणु देवी, विधायक ज्योति देवी, विधायक बेबी कुमारी, विधायक श्रेयसी सिंह, विधायक गायत्री देवी, विधायक  छोटी कुमारी, विधायक निशा सिंह, विधायक कविता पासवान, विधायक संगीता कुमारी, विधायक रमा निषाद, विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थी।

Tags: #Bihar Chief Minister# participated# in 'Jan Aakrosh Mahila# Sammelan' .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

by firstreport desk2
2 months ago
0

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4...

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

by firstreport desk2
2 months ago
0

पटना में लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, 3 बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने किया डिटेन !...

तिरहुत MLC चुनाव: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरियों का वादा !

तिरहुत MLC चुनाव: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरियों का वादा !

by firstreport desk2
2 months ago
0

तिरहुत MLC चुनाव: नामांकन सभा में गरजे प्रशांत किशोर, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार नौकरियों का किया ऐलान...

‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

by firstreport desk2
2 months ago
0

1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते': मुकेश सहनी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर विवादित बयान...

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

by firstreport desk2
2 months ago
0

लोकसभा चुनाव के पहले सातवां वेतन लागू करने का प्रयास करूंगा: बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर पटना / बांकीपुर: जन सुराज...

“AK-47 रखकर मुझे फंसाया गया, करा लें नार्को टेस्ट”: JDU MLC नीरज कुमार पर बरसे अनंत सिंह, बिहार की राजनीति में भूचाल

“AK-47 रखकर मुझे फंसाया गया, करा लें नार्को टेस्ट”: JDU MLC नीरज कुमार पर बरसे अनंत सिंह, बिहार की राजनीति में भूचाल

by firstreport desk2
2 months ago
0

'घर में AK-47 रखकर फंसाया गया, सच्चाई के लिए नार्को टेस्ट करा ले पार्टी' – MLC चुनाव से पहले JDU...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    307 shares
    Share 123 Tweet 77
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    105 shares
    Share 42 Tweet 26
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

हेमंत सोरेन सरकार के 7 साल पूरे: भाजपा ने जारी की ‘जनता की चार्जशीट’, कानून-व्यवस्था और वादों पर घेरा !

हेमंत सोरेन सरकार के 7 साल पूरे: भाजपा ने जारी की ‘जनता की चार्जशीट’, कानून-व्यवस्था और वादों पर घेरा !

November 28, 2026
झारखंड-बिहार में EOU की बड़ी रेड: हंटरगंज में लोजपा नेता समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी, 2016-17 बालू घाट केस से जुड़े तार !

झारखंड-बिहार में EOU की बड़ी रेड: हंटरगंज में लोजपा नेता समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी, 2016-17 बालू घाट केस से जुड़े तार !

November 28, 2026
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन: सीएम हेमन्त सोरेन ने 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन !

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन: सीएम हेमन्त सोरेन ने 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन !

November 28, 2026
झारखंड में ग्रामीण विकास योजनाओं पर भाजपा का हमला, कैग रिपोर्ट के हवाले से हेमंत सरकार को घेरा !

झारखंड में ग्रामीण विकास योजनाओं पर भाजपा का हमला, कैग रिपोर्ट के हवाले से हेमंत सरकार को घेरा !

November 27, 2026
नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन का 69वां शहादत दिवस, 111 करोड़ की योजनाएं: हेमंत सोरेन !

नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन का 69वां शहादत दिवस, 111 करोड़ की योजनाएं: हेमंत सोरेन !

November 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.