Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्य सचिव की अध्यक्षता में BIRSAC के कार्यों की समीक्षा !

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में BIRSAC के कार्यों की समीक्षा !

50 करोड़ से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं के DPR में जियो-स्पैशियल अनुमोदन होगा अनिवार्य .

firstreport desk2 by firstreport desk2
8 months ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में BIRSAC के कार्यों की समीक्षा !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

PK का बड़ा बयान: “तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं, रोज करें प्रदर्शन; बिहार में जाति-धर्म छोड़ अब रोजगार पर चर्चा खुशी की बात”

पटना में तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च: छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

नालंदा मिड-डे मील हादसा: बच्चों ने मांगा नमक तो परोस दिया सर्फ, 25 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती !

चुनाव आयोग ने बिहार से लॉन्च किया ELC 2.0; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘लोकतंत्र को जानें और नेतृत्व करें’

पटना :राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (BIRSAC) द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा तथा विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव उपस्थित रहे।
बैठक में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से BIRSAC की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि BIRSAC राज्य में प्राकृतिक संसाधनों एवं विभागीय परिसंपत्तियों का जियो-स्पैशियल इन्वेंट्री निर्माण, राज्य स्तरीय योजना एवं विकास कार्यों के लिए स्पैशियल डेटा उपलब्ध कराने, आपदा निगरानी एवं प्रबंधन तथा ग्राम स्तर पर जियो-स्पैशियल डेटाबेस के निर्माण जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों को BIRSAC की जियो-स्पैशियल सेवाओं का व्यवस्थित एवं व्यापक उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस क्रम में राज्य सरकार की BIRSAC जियो-स्पैशियल सेवा उपयोग नीति की जानकारी दी गई, जिसके तहत ₹50 करोड़ अथवा उससे अधिक लागत की अवसंरचना परियोजनाओं के DPR में जियो-स्पैशियल एनालिटिक्स को अनिवार्य ऐड-ऑन के रूप में शामिल किया गया है, जिसके अंतर्गत संबंधित विभाग द्वारा BIRSAC की सेवाओं के उपयोग हेतु कुल परियोजना लागत का मात्र 0.25 प्रतिशत शुल्क देय होगा; यह न्यूनतम शुल्क संस्थान की वित्तीय क्षमता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राज्य पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाले बिना पूरी व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाएगा।
बैठक में मुख्य सचिव द्वारा BIRSAC की जियो-स्पैशियल क्षमताओं को राज्य की अवसंरचना योजना प्रक्रिया से औपचारिक रूप से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में अवसंरचना विकास को वैज्ञानिक, डेटा-आधारित एवं भविष्य उन्मुख बनाने के लिए BIRSAC की सेवाओं का उपयोग अब वैकल्पिक नहीं, बल्कि आवश्यक है। सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि योजना निर्माण के स्तर पर ही जियो-स्पैशियल इनपुट को सम्मिलित किया जाए, ताकि बाद के चरणों में तकनीकी, प्रशासनिक एवं भूमि संबंधी बाधाओं से बचा जा सके।
बैठक में मुख्य सचिव द्वारा स्पष्ट किया गया कि अब ₹50 करोड़ से अधिक लागत की सभी अवसंरचना परियोजनाओं के DPR को वित्तीय स्वीकृति दिए जाने से पूर्व BIRSAC तकनीकी अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। सभी विभागों को इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया।
बैठक में विभागीय सचिव द्वारा बताया गया कि भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) के सहयोग से अवसंरचना परियोजनाओं के लिए DPR निर्माण हेतु एक डिजिटल टूल विकसित किया जा रहा है। यह टूल PM गति शक्ति पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न विभागीय डेटा का उपयोग कर परियोजनाओं की योजना, अलाइनमेंट एवं आकलन में सहायता करेगा और DPR निर्माण को अधिक सटीक बनाएगा।
उपस्थित विभागों ने सहमति व्यक्त की कि इस व्यवस्था से कार्यों की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी, लागत में बचत होगी तथा सड़कों के अलाइनमेंट जैसे मामलों में भूमि, वन, क्रॉस-ड्रेनेज जैसी संभावित बाधाओं की पहचान प्रारंभिक चरण में ही संभव हो सकेगी। यह प्रणाली आपदा प्रबंधन एवं पराली जलाने जैसी गतिविधियों की निगरानी में भी सहायक होगी। इस व्यवस्था का लाभ सभी विभागों द्वारा आवश्कता अनुसार उठाया जा सकेगा।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को पोर्टल पर कार्यों की प्रगति से संबंधित अद्यतन जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराने तथा अंतर-विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने BIRSAC द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्थान को तकनीकी एवं मानव संसाधन के स्तर पर और सशक्त बनाने पर बल दिया।

Tags: #Review of the work# of BIRSAC #under the chairmanship #of Chief Secretary .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के लखीसराय अशोकधाम में बड़ा हादसा: सावन की तीसरी सोमवारी पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

ब्रेकिंग न्यूज़: लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा; 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत,...

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

विधायक पद की शपथ लेकर बोले प्रशांत किशोर- ‘जिस सदन के कर्पूरी-लालू और नीतीश सदस्य रहे, वहां पहुंचना गौरव की बात’

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर...

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, प्रशांत किशोर ने SSP से मुलाकात कर दिया...

बिहार में परीक्षा माफियाओं पर कसेगा शिकंजा: 1 साल तक जेल में डालेगा ‘गुंडा एक्ट’, CM सम्राट चौधरी लाएंगे वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी

बिहार में परीक्षा माफियाओं पर कसेगा शिकंजा: 1 साल तक जेल में डालेगा ‘गुंडा एक्ट’, CM सम्राट चौधरी लाएंगे वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

बिहार में परीक्षा माफियाओं की अब खैर नहीं! गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा 'गुंडा एक्ट', 1 साल के लिए जाएंगे...

NH-139 फोरलेन को मिली हरी झंडी: पटना से हरिहरगंज तक बनेगा शानदार हाईवे, औरंगाबाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठी फ्लाई ओवर की मांग!

NH-139 फोरलेन को मिली हरी झंडी: पटना से हरिहरगंज तक बनेगा शानदार हाईवे, औरंगाबाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठी फ्लाई ओवर की मांग!

by firstreport desk2
2 months ago
0

NH-139 फोरलेन का रास्ता साफ: पटना से हरिहरगंज तक डीपीआर को मिली मंजूरी, औरंगाबाद में जाम से मुक्ति के लिए...

विद्या निकेतन दाउदनगर में RSS प्रान्त बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र त्यागी का संबोधन, ‘स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य’ पर दिया मार्गदर्शन

विद्या निकेतन दाउदनगर में RSS प्रान्त बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र त्यागी का संबोधन, ‘स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य’ पर दिया मार्गदर्शन

by firstreport desk2
2 months ago
0

विद्या निकेतन दाउदनगर में RSS प्रान्त बौद्धिक प्रमुख का आगमन: 'स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य' पर विद्यार्थियों को किया प्रेरित !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    192 shares
    Share 77 Tweet 48
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    168 shares
    Share 67 Tweet 42
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    176 shares
    Share 70 Tweet 44

अभी अभी

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

September 1, 2026
विभागीय शिखर सम्मेलन 2026: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में झारखंड की जल प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा

विभागीय शिखर सम्मेलन 2026: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में झारखंड की जल प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा

September 1, 2026
झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

MMDR संशोधन पर भाजपा की बेचैनी से साफ है चोट सही जगह लगी: विनोद पांडेय | JMM vs BJP Jharkhand

September 1, 2026
झारखंड परिसीमन विवाद: भाजपा नेता अमर बाउरी का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगी माफी

झारखंड परिसीमन विवाद: भाजपा नेता अमर बाउरी का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगी माफी

September 1, 2026
CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.