Monday, August 24, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड में अत्याधुनिक अस्पतालों का खुलेगा रास्ता, HLL 7 दिनों में देगा प्रस्ताव

झारखंड में अत्याधुनिक अस्पतालों का खुलेगा रास्ता, HLL 7 दिनों में देगा प्रस्ताव

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक; पीपीपी मॉडल पर अस्पतालों के संचालन और ट्रॉमा सेंटरों के विकास पर बनी सहमति।

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in झारखंड, रांची, शिक्षा, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड में अत्याधुनिक अस्पतालों का खुलेगा रास्ता, HLL 7 दिनों में देगा प्रस्ताव
4
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

परिसीमन से आदिवासी सीटें घटाने की साजिश बर्दाश्त नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की | 30 अगस्त को मोरहाबादी में महाजुटान

झारखंड में 2,119 वेटलैंड्स का होगा संरक्षण: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की पहली बैठक, दिए कड़े निर्देश

झारखंड कैम्पा की पहली गवर्निंग बॉडी बैठक: CM हेमन्त सोरेन का बड़ा निर्देश – ‘मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बने ठोस एक्शन प्लान’

जल, जंगल, जमीन से समझौता नहीं! MMDR बिल 2026 पर बोले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्तावझारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में भारत सरकार की प्रतिष्ठित स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनी एचएलएल हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। कंपनी ने राज्य में स्वास्थ्य अवसंरचना विकास, अस्पताल निर्माण, परियोजना निगरानी, उपकरण क्रय, अस्पताल संचालन, प्रशिक्षण एवं स्टीमुलेशन केंद्रों की स्थापना से संबंधित अपनी सेवाओं की जानकारी दी।बैठक के दौरान एचएलएल ने बताया कि वह देशभर में स्वास्थ्य अवसंरचना विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंसी, निर्माण कंसल्टेंसी, पीपीपी मोड पर अस्पताल संचालन, प्रशिक्षण एवं सिमुलेशन केंद्रों की स्थापना जैसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। कंपनी द्वारा देश के कई एम्स अस्पताल के निर्माण एवं विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में झारखंड में अस्पताल भवनों का निर्माण मुख्यतः झारखंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के माध्यम से किया जाता है। हालांकि स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित विशिष्ट तकनीकी विशेषज्ञता के अभाव में अत्याधुनिक अस्पतालों के डिजाइन, निर्माण एवं संचालन में कई व्यावहारिक चुनौतियां सामने आती रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कंसल्टेंट (पीएमसी) के रूप में एचएलएल जैसी विशेषज्ञ संस्था की सेवाएं लेने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।प्रेजेंटेशन में झारखंड में नए अस्पतालों के निर्माण हेतु तकनीकी परामर्श, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद, अस्पताल प्रबंधन एवं संचालन, चिकित्सकों, तकनीशियनों तथा पैरामेडिकल कर्मियों के प्रशिक्षण और ट्रेनिंग-कम-सिमुलेशन सेंटर की स्थापना के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। कंपनी ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए अपनी विशेषज्ञता उपलब्ध कराने की इच्छा व्यक्त की।बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य में पीएमसी अर्थात प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कंसल्टेंट व्यवस्था को मजबूत करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह ट्रॉमा सेंटरों को पूर्ण विकसित स्वास्थ्य संस्थानों के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने एचएलएल को राज्य के सीएचसी सह ट्रॉमा सेंटरों के समग्र विकास के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित ऐसे अस्पताल, जो सदर अस्पतालों को छोड़कर वर्तमान में पूर्ण क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से संचालित करने की संभावनाओं पर भी कंपनी अपना परामर्श एवं प्रस्ताव उपलब्ध कराए।बैठक में निर्णय लिया गया कि एचएलएल आगामी सात दिनों के भीतर विभाग को विस्तृत प्रस्ताव उपलब्ध कराएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।बैठक में विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, अपर सचिव श्री शशि प्रकाश सिंह, एनएचएम के प्रबंध निदेशक श्री शशि प्रकाश झा, संयुक्त सचिव श्री ललित मोहन शुक्ला, निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल तथा एचएलएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: अजय कुमार सिंह अपर मुख्य सचिवएचएलएल हेल्थकेयर लिमिटेड झारखंडझारखंड अस्पताल निर्माणझारखंड विकास योजनाएं 2026डॉ नेहा अरोड़ा विशेष सचिवरांची समाचाररांची स्वास्थ्य समाचारशशि प्रकाश झा एनएचएम
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड में 25 अगस्त से ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ शुरू: जानें BLO सत्यापन और ‘एक परिवार-एक मतदान केंद्र’ के नियम

झारखंड में 25 अगस्त से ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ शुरू: जानें BLO सत्यापन और ‘एक परिवार-एक मतदान केंद्र’ के नियम

by firstreport desk2
10 hours ago
0

झारखंड में 25 अगस्त से 'होम टू रोल वेरिफिकेशन' अभियान की शुरुआत: BLO घर-घर जाकर करेंगे वोटर लिस्ट का सत्यापन...

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरारामम, शिष्टाचार भेट

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरारामम, शिष्टाचार भेट

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा स्टील के...

JPSC-JSSC धांधली मामला: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार, JPSC और JSSC को भेजा नोटिस, CBI जांच की मांग पर मांगा जवाब

JPSC-JSSC धांधली मामला: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार, JPSC और JSSC को भेजा नोटिस, CBI जांच की मांग पर मांगा जवाब

by firstreport desk2
15 hours ago
0

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, CBI जांच की मांग पर झारखंड सरकार और आयोगों को नोटिस...

JPSC Scam: JPSC परीक्षा धांधली मामले में Supreme Court सख्त, केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

JPSC Scam: JPSC परीक्षा धांधली मामले में Supreme Court सख्त, केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

by firstreport desk2
15 hours ago
0

बड़ी खबर: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा धांधली मामला अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच चुका है। अदालत...

राँची पुलिस की अपील: सोशल मीडिया की फर्जी खबरों और अफवाहों से रहें सावधान, कानून हाथ में न लें

राँची पुलिस की अपील: सोशल मीडिया की फर्जी खबरों और अफवाहों से रहें सावधान, कानून हाथ में न लें

by firstreport desk2
1 day ago
0

अफवाहों पर न करें यकीन, शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें: राँची पुलिस राँची पुलिस ने...

रांची एयरपोर्ट: बेंगलुरु फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, 4 घंटे लेट हुई उड़ान | एयर इंडिया एक्सप्रेस

रांची एयरपोर्ट: बेंगलुरु फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, 4 घंटे लेट हुई उड़ान | एयर इंडिया एक्सप्रेस

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची में बड़ा फ्लाइट डिले: हवा में यात्री की सांसें अटकीं, इमरजेंसी ऑक्सीजन देने के बाद 4 घंटे से ज्यादा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • CUJ Ranchi Protest: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस फीस वृद्धि के खिलाफ गेट पर बैठे छात्र, भूख हड़ताल का ऐलान

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    181 shares
    Share 72 Tweet 45
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    157 shares
    Share 63 Tweet 39
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    175 shares
    Share 70 Tweet 44

अभी अभी

परिसीमन से आदिवासी सीटें घटाने की साजिश बर्दाश्त नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की | 30 अगस्त को मोरहाबादी में महाजुटान

परिसीमन से आदिवासी सीटें घटाने की साजिश बर्दाश्त नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की | 30 अगस्त को मोरहाबादी में महाजुटान

August 24, 2026
झारखंड में 2,119 वेटलैंड्स का होगा संरक्षण: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की पहली बैठक, दिए कड़े निर्देश

झारखंड में 2,119 वेटलैंड्स का होगा संरक्षण: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की पहली बैठक, दिए कड़े निर्देश

August 24, 2026
झारखंड कैम्पा की पहली गवर्निंग बॉडी बैठक: CM हेमन्त सोरेन का बड़ा निर्देश – ‘मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बने ठोस एक्शन प्लान’

झारखंड कैम्पा की पहली गवर्निंग बॉडी बैठक: CM हेमन्त सोरेन का बड़ा निर्देश – ‘मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बने ठोस एक्शन प्लान’

August 24, 2026
जल, जंगल, जमीन से समझौता नहीं! MMDR बिल 2026 पर बोले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो

जल, जंगल, जमीन से समझौता नहीं! MMDR बिल 2026 पर बोले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो

August 24, 2026
झारखंड में 25 अगस्त से ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ शुरू: जानें BLO सत्यापन और ‘एक परिवार-एक मतदान केंद्र’ के नियम

झारखंड में 25 अगस्त से ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ शुरू: जानें BLO सत्यापन और ‘एक परिवार-एक मतदान केंद्र’ के नियम

August 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.