Home » झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार हजारीबाग पहुंचे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मातृशोक में व्यक्त की संवेदना
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार के मातृशोक में पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, अर्पित की श्रद्धांजलि !
हजारीबाग: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार हजारीबाग पहुंचे। वे राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार की पूज्य माता जी के निधन के उपरांत आयोजित द्वादशा भोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार एवं उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्री के. रवि कुमार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में परिवार को संबल व धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।