रांची :झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधान सभा अध्यक्ष को राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक तथा कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की। “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक में राज्य सरकार की ओर से विगत जनवरी माह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे का विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित है तथा कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की समग्र जानकारी समाहित की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक एवं कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की।
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !
मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की मतदाताओं और BLOs से खास...












