Home » JSSC CGL धांधली मामला: CID का बड़ा एक्शन, JSSC कार्यालय में छापेमारी, सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी
रांची। Jharkhand SSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बीच सीआईडी (CID) की टीम ने सोमवार को बड़ा एक्शन लिया है। CID की विशेष टीम ने रांची स्थित JSSC कार्यालय पर अचानक दबिश देकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने JSSC सचिव सुधीर गुप्ता को आमने-सामने बैठाकर लंबी पूछताछ की और परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला।
सचिव के आवास पर भी पड़ चुकी है रेड
गौरतलब है कि इससे पहले भी CID की टीम JSSC सचिव सुधीर गुप्ता के आवासीय परिसर पर छापेमारी कर चुकी है। लगातार हो रही इस कार्रवाई से विभाग और अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
पास हुए सभी अभ्यर्थियों की होगी जांच
CID सूत्रों के अनुसार, JSSC CGL परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले प्रत्येक छात्र के रोल नंबर, उत्तर पुस्तिका और शैक्षणिक दस्तावेजों की बारीक जांच की जा रही है। जांच एजेंसी हर एक संदिग्ध पहलू को खंगालने में जुटी है।
कार्रवाई का अल्टीमेटम: जांच के दौरान यदि किसी भी अभ्यर्थी की संलिप्तता या जालसाजी की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ कानूनी आधार पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और उनका चयन रद्द किया जाएगा।