Home » कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ीं मुश्किलें! नाबालिग से कथित दुष्कर्म मामले में NCST की एंट्री, मुख्य सचिव और रांची SSP को नोटिस जारी !
कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ीं मुश्किलें: नाबालिग से कथित दुष्कर्म मामले में NCST की एंट्री, मुख्य सचिव और रांची SSP को नोटिस !
रांची: झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया जब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ा कदम उठाया। एक नाबालिग से कथित दुष्कर्म के आरोपों को लेकर आयोग ने स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, रांची के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को आधिकारिक नोटिस जारी किया है।
एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब
NCST ने इस संवेदनशील मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित शीर्ष अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मामले में कानून के मुताबिक निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई हो, जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके।
प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
राष्ट्रीय स्तर पर इस आयोग के हस्तक्षेप के बाद झारखंड के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष लगातार इस मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं अब केंद्रीय आयोग के दखल के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पर दबाव और अधिक बढ़ गया है।
तय समय सीमा के भीतर अधिकारियों को आयोग के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी, जिसके बाद इस मामले में आगे की केंद्रीय कार्रवाई की दिशा तय होगी।