रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) श्री डी० बी० सुंदरारामम ने मुलाकात की।

यह मुख्यमंत्री के साथ उनकी एक शिष्टाचार भेंट थी। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और विकास से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई।
मुख्य उपस्थिति: मुलाकात के दौरान टाटा स्टील के रेजिडेंस एग्जिक्युटिव श्री अरविंद कुमार सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।














