रक्षाबंधन: सीएम हेमंत सोरेन की कलाई पर सजी बहनों की राखी, बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने दिया आशीर्वाद !
रांची: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के लिए बेहद भावनात्मक और आत्मीय रहा। श्रावण पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां परिजनों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रक्षाबंधन मनाया गया।













