रक्षाबंधन पर Curesta ACMS Hospital में अनोखा आयोजन, छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी !
रांची : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रांची स्थित Curesta ACMS Super Speciality Hospital में एक विशेष और भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर Calcutta Public School, Ormanjhi की छात्राओं ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधी और समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।













