Tuesday, July 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » गोरखपुर जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की फरियाद, कहा— इलाज और आवास जैसी योजनाओं से कोई वंचित न रहे

गोरखपुर जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की फरियाद, कहा— इलाज और आवास जैसी योजनाओं से कोई वंचित न रहे

मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए त्वरित संवेदनशीलता दिखाने के कड़े निर्देश; इलाज के लिए तुरंत इस्टीमेट बनाने और जमीन कब्जाने वाले दबंगों पर कठोर कार्रवाई करने का हुक्म।

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in उत्तरप्रदेश, यूपी
Reading Time: 1 min read
A A
0
गोरखपुर जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की फरियाद, कहा— इलाज और आवास जैसी योजनाओं से कोई वंचित न रहे
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

UP: लोकतंत्र सेनानियों को हर साल ₹5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, सीएम योगी का बड़ा एलान

UP Global Growth Dialogue 2026: IBM लखनऊ में खोलेगा AI सॉफ्टवेयर लैब, कॉग्निजेंट ने की GCC नीति की तारीफ

CM Yogi Google Cloud Meet: गूगल और एनवीडिया के साथ सीएम योगी की बड़ी बैठक, यूपी में दिखेगा AI का दम

CM Yogi in Bengaluru: यूपी बना सुरक्षा, स्थिरता और गति का 3S मॉडल, निवेशकों को दिया न्योता

गोरखपुर : 2 जून  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। आवास से लेकर इलाज तक, बिटिया की पढ़ाई व विवाह से लेकर निराश्रितों व बुजुर्गों की पेंशन तक, समाज के हर जरूरतमंद के लिए सरकार की अनेक योजनाएं हैं। सभी पात्र लोगों से आवेदन कराकर इन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाया जाए। सीएम योगी मंगलवार को जनता दर्शन में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

सोमवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जरूर करें। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का संबंधित योजना में आवेदन कराकर लाभ दिलाया जाए।

सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए लोगों के प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। अधिकारी जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। जनता दर्शन में इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

जनता दर्शन में जौनपुर जिले से आई एक महिला ने एक एनजीओ पर फर्जी प्रमाण पत्र देने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ जांच की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले में जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाए। जमीन कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दीं।

मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा भी की। उन्होंने स्नेहिल थपकी देकर गायों-गोवंश को दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की समुचित देखभाल के निर्देश दिए।

Tags: गोरखनाथ मंदिरगोरखपुर समाचारगोसेवा सीएम योगीजनता दर्शन गोरखपुरमुख्यमंत्री जनता दरबारयूपी न्यूज़यूपी सरकारी योजनाएंयोगी आदित्यनाथसीएम योगी निर्देश
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

UP Investment Model: बेंगलुरु में गूंजा यूपी का विकास मॉडल, नोएडा में 1000 नौकरियां देगी एऑन कंपनी

UP Investment Model: बेंगलुरु में गूंजा यूपी का विकास मॉडल, नोएडा में 1000 नौकरियां देगी एऑन कंपनी

by firstreport desk2
1 month ago
0

🚀 बेंगलुरु में गूंजा UP का डंका: देश के दिग्गज बोले- निवेश और रोजगार का नया ग्लोबल हब बना उत्तर...

लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन: बेसमेंट में कोचिंग और नर्सिंग होम बैन, प्रदेशभर में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश

लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन: बेसमेंट में कोचिंग और नर्सिंग होम बैन, प्रदेशभर में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश

by firstreport desk2
1 month ago
0

लखनऊ की घटना प्रदेश के लिए बड़ा सबक: सीएम योगी का सख्त आदेश— बेसमेंट में कोचिंग और नर्सिंग होम पूरी...

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पर पहुंची SIT और फॉरेंसिक टीम, FSL ने जुटाए साक्ष्य; 7 दिन में CM योगी को सौंपनी है रिपोर्ट

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पर पहुंची SIT और फॉरेंसिक टीम, FSL ने जुटाए साक्ष्य; 7 दिन में CM योगी को सौंपनी है रिपोर्ट

by firstreport desk2
1 month ago
0

अलीगंज अग्निकांड की परतें खोलने में जुटी हाई-लेवल SIT: फॉरेंसिक टीम ने मलबे और जले तारों के लिए सैंपल, कई...

अलीगंज अग्निकांड: अलीगढ़ दौरा छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, मुआवजे का ऐलान

अलीगंज अग्निकांड: अलीगढ़ दौरा छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, मुआवजे का ऐलान

by firstreport desk2
1 month ago
0

​🚨 अलीगढ़ का दौरा छोड़ सीधे 'अग्निकांड स्थल' पहुंचे सीएम योगी; पीड़ितों के लिए ₹5-5 लाख मुआवजे का एलान, केजीएमयू...

जनता दर्शन: मथुरा के बुजुर्ग की शिकायत पर एक्शन में सीएम योगी, डीएम को निर्देश

जनता दर्शन: मथुरा के बुजुर्ग की शिकायत पर एक्शन में सीएम योगी, डीएम को निर्देश

by firstreport desk2
1 month ago
0

​⚖️ 'जनता दर्शन' में सीएम योगी का सख्त निर्देश: "अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, माफिया-दोषियों पर तत्काल हो कार्रवाई"   ​लखनऊ:...

हमीरपुर में सीएम योगी ने स्वयं सहायता समूहों को दिया ₹6.30 करोड़ का चेक

हमीरपुर में सीएम योगी ने स्वयं सहायता समूहों को दिया ₹6.30 करोड़ का चेक

by firstreport desk2
1 month ago
0

साइड स्टोरी: हमीरपुर में स्वतंत्रता सेनानी स्वामी ब्रह्मानंद को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि; 'ड्रोन दीदियों' और युवाओं को बांटे...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    146 shares
    Share 58 Tweet 37
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    119 shares
    Share 48 Tweet 30
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    137 shares
    Share 55 Tweet 34
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    142 shares
    Share 57 Tweet 36
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    126 shares
    Share 50 Tweet 32

अभी अभी

झारखंड में लाल आतंक पर बड़ा प्रहार: 60 लाख के 16 इनामी नक्सली करेंगे सरेंडर, रीजनल कमांडर भी शामिल !

झारखंड में लाल आतंक पर बड़ा प्रहार: 60 लाख के 16 इनामी नक्सली करेंगे सरेंडर, रीजनल कमांडर भी शामिल !

July 28, 2026
धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: अवैध कोयला कारोबारियों के 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे, हड़कंप

धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: अवैध कोयला कारोबारियों के 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे, हड़कंप

July 28, 2026
​ट्रेजरी और चारा घोटाले की जननी कौन? भाजपा पहले यह बताए: झारखंड कांग्रेस

​ट्रेजरी और चारा घोटाले की जननी कौन? भाजपा पहले यह बताए: झारखंड कांग्रेस

July 27, 2026
भाजपा को नए कानून का नहीं, अपने राजनीतिक चरित्र का संशोधन करना चाहिए: राकेश सिन्हा

भाजपा को नए कानून का नहीं, अपने राजनीतिक चरित्र का संशोधन करना चाहिए: राकेश सिन्हा

July 27, 2026
ट्रेजरी घोटाले में अपने चहेते अफसरों को बचा रही झारखंड सरकार: प्रतुल शाहदेव

ट्रेजरी घोटाले में अपने चहेते अफसरों को बचा रही झारखंड सरकार: प्रतुल शाहदेव

July 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.