पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेखपुरा जिले के मनियांडा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित दो वाहनों के बीच हुयी टक्कर में 06 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
साहिबगंज स्कूल दुष्कर्म व जमशेदपुर बैंक डकैती पर भड़की बीजेपी, प्रवक्ता अभय सिंह का सरकार पर बड़ा हमला
साहिबगंज दुष्कर्म और जमशेदपुर बैंक डकैती पर भड़की भाजपा, प्रवक्ता अभय सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा ! रांची/जमशेदपुर:...












