Tuesday, September 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मदनपुर पुलिस की कारवाई, क्रूरता पूर्वक हत्या !

मदनपुर पुलिस की कारवाई, क्रूरता पूर्वक हत्या !

हत्या के कांड में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कांड का किया सफल उद्भेदन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in औरंगाबाद, क्राइम, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मदनपुर पुलिस की कारवाई, क्रूरता पूर्वक हत्या !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

औरंगाबाद:औरंगाबाद जिले के मदनपुर क्षेत्र गुलाब बिगहा के कुछ लोगों के द्वारा सूचना दी गई थी कि होलिका दहन के दिन को 65 वर्षीय युगल यादव घर से निकले थे, जो अभी तक वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों के द्वारा आशंका जाहिर की गई थी कि मृतक के शरीर को आगजा में रखकर जला दिया गया हैं।

इस संदर्भ में लिखित आवेदन के आधार पर मदनपुर थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाचाद के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कांड के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

गठित विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर तीन-चार दिनों के अंदर पूर्णाडीह गाँव के समीप आम-वंगरे के होलिका दहन सामग्री से अपहृत व्यक्ति का हड्‌डी मिलने की बात प्रकाश में आयी तत्पश्चात् औरंगाबाद पुलिस के द्वारा होलिका दहन वाले स्थान का निरीक्षण के दौरान उक्त अपहृत व्यक्ति का चप्पल बरामद हुआ तथा पास के पुलिया पर खून का निशान पाया गया।

ये भीपढ़िये

BPSC 70th Exam March: पटना में BPSC छात्रों पर चला वॉटर कैनन, राजभवन मार्च के दौरान गांधी मैदान में भारी पुलिस बल तैनात

राँची पुलिस की अपील: सोशल मीडिया की फर्जी खबरों और अफवाहों से रहें सावधान, कानून हाथ में न लें

रांची एयरपोर्ट: बेंगलुरु फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, 4 घंटे लेट हुई उड़ान | एयर इंडिया एक्सप्रेस

रांची: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर में भीषण आग, कई गाड़ियाँ जलकर खाक

गठित विशेष टीम के द्वारा अग्रतर कार्रवाई हेतु डॉग स्कवायड/FSL टीम को घटनास्थल के निरीक्षण हेतु बुलाया गया जहाँ ट्रैकर डॉग खून का निशान तथा बरामद हड्‌डी वाले स्थान होते हुए रामाशीश रिकियासन के घर पर पहुँच गया जहाँ पर रामाशीश रिकियासन उपस्थित नही पाया गया, तथा घर पर उपस्थित उसका रिस्तेदार धर्मेन्द रिकियासन को पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु थाना पर लाया गया।

पूछताछ के क्रम में धर्मेन्द रिकियासन ने उक्त कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया तत्पश्चात् थर्मेन्द रिकियासन को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर अपहृत व्यक्ति का साईकिल बरामद किया गया। तदोपरांत आसपास के लोगों से भी पूछ ताछ किया गया तो पता चला कि मृतक का गर्दन काटकर धड़ को होलिका दहन में जला दिया गया है।

अग्रतर अनुसंधान के क्रम में विशेष टीम के द्वारा होलिका दहन वाले स्थान का निरीक्षण के दौरान जले हुये शव का हड्डी बरामद हुआ तत्पश्चात् FSL टीम के द्वारा बरामद हड्डी के सैंपल को डी०एन०ए० जाँच के लिए भेजा गया है।

कटे हुए गर्दन को उक्त अभियुक्त के बताये हुए जगह पर पुलिस के द्वारा रात भर कैप करते हुए कुदाल से 01 फीट तक जमीन को खोदा गया। अगले दिन सुबह में डॉग स्वक्वाइड टीम को पुनः बुलाया गया तदोपरांत खोदे हुए जमीन के पास के ही गेहूं के खेत से मृतक के सिर को बरामद किया गया।

पूछताछ के क्रम में अभुिक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामदगी हेतु गठित विशेष टीम के द्वारा पूर्णाडीह एवं मजरेटी गांव के बीच एक नाला से सघन सर्च अभियान के उपरांत पसुली को बरामद किया गया।

पुनः FSL टीम को बुलाकर घटना में प्रयुक्त हथियार को विधिवत जप्त किया गया एवं बरामद कटे सिर को डी०एन०ए० जाँच एवं सिर का Bone testing के लिए भेजा जा रहा है।

साक्ष्य को मजबूती देने हेतु E-Shakshay ऐप्प पर बरामद सामान का विधिवत जप्ती-सूची तैयार कर विडियो अपलोड किया गया।

इस प्रकार गठित विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन, ह्मवूमन इनटेलीजेन्स एवं तकनीकी अनुसंधान, कई लोगों की गवाही तथा अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य पाँच अभियुक्तों के घटना कारित करने की चात प्रकाश में आई।

गठित विशेष टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया।

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया तथा उन्होनें बताया कि अभियुक्त रामाशीश रिकियासन एक तांत्रिक व्यक्ति है, जो अभियुक्त सुधीर पासवान का बच्चा नहीं होने के कारण तांत्रिक अनुष्ठान कर मानव बली का कार्य कर रहा था तथा पूर्व में मदनपुर थानान्तर्गत रामाशीश रिकियासन के द्वारा एक लड़के का सिर काटने की घटना कारित की गई थी तथा उसके कटे हुए धर को कुंए में फेंक दिया गया था। जिस संदर्भ में मदनपुर थाना कांड संख्या-246/24 दर्ज हैं।

Tags: #Action by Madanpur #Police# brutal murder .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

by firstreport desk2
1 week ago
0

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़: गोलीबारी में 2 अपराधी घायल, एक जंगल की ओर फरार...

रामगढ़ फैक्ट्री हादसा: हेहल में टरबाइन ब्लास्ट से 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर; प्रबंधन पर उठीं उंगलियां

रामगढ़ फैक्ट्री हादसा: हेहल में टरबाइन ब्लास्ट से 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर; प्रबंधन पर उठीं उंगलियां

by firstreport desk2
1 week ago
0

रामगढ़ (झारखंड): रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट...

Ranchi News: JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान भारी हंगामा और धक्का-मुक्की

Ranchi News: JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान भारी हंगामा और धक्का-मुक्की

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

Ranchi News: JPSC कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा, पुतला दहन के दौरान मारपीट और धक्का-मुक्की राँची: झारखंड लोक...

Ranchi News: JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का हंगामा, पुलिस बोली- ‘रिपब्लिक/रिफॉर्म मंच ने तोड़ा रूट का नियम’

Ranchi News: JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का हंगामा, पुलिस बोली- ‘रिपब्लिक/रिफॉर्म मंच ने तोड़ा रूट का नियम’

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का जोरदार हंगामा, पुलिस बोली— 'रिफॉर्म मंच ने किया रूट का उल्लंघन' रांची :राजधानी रांची...

झारखंड: 108 एम्बुलेंस सेवा में करोड़ों का घोटाला! बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला

झारखंड: 108 एम्बुलेंस सेवा में करोड़ों का घोटाला! बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

खराब पड़ी एम्बुलेंस का भी हुआ प्रतिमाह ₹93,000 का भुगतान, कर्मचारियों के वेतन और PF में हेराफेरी का लगा आरोप;...

रांची में हड़कंप: झारखंड विधानसभा और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद हाई अलर्ट

रांची में हड़कंप: झारखंड विधानसभा और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद हाई अलर्ट

by firstreport desk2
2 weeks ago
0

रांची में हड़कंप: झारखंड विधानसभा और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    191 shares
    Share 76 Tweet 48
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    167 shares
    Share 67 Tweet 42
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    175 shares
    Share 70 Tweet 44

अभी अभी

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

September 1, 2026
बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

बीजेपी की जीडीपी चमक के पीछे आम जनता और MSME का दर्द: अख्तर अली

September 1, 2026
डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

डॉ. भारती कश्यप IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) में मानद संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित !

September 1, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक  भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

CEC ज्ञानेश कुमार और नीदरलैंड्स राजदूत की बैठक भारत-नीदरलैंड्स लोकतांत्रिक सहयोग

September 1, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

MMDR पर कांग्रेस-झामुमो की राजनीति से नहीं छिपेंगे छात्रों के सवाल: आदित्य साहू

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.