छपरा: बिहार के छपरा में आज सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान कुख्यात अपराधी शिकारी राय पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस टीम ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। शिकारी राय पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगवार जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
रात में हुई हत्या के बाद बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, छपरा के छोटा तेलपा इलाके में रविवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में शिकारी राय की संलिप्तता सामने आई। इसी आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर पहुंची, लेकिन तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग में एक पुलिस जवान घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिकारी राय को गोली लगी और वह पकड़ा गया।
इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट मोड पर
मुठभेड़ की खबर फैलते ही छपरा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है
रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: शनिवार देर रात 10 से ज्यादा नाइट क्लब और बार पर पुलिस की रेड, मचा हड़कंप !
सायरन की आवाज से गूंज उठा शहर, एसएसपी के निर्देश पर सिटी और ग्रामीण एसपी ने संभाली कमान ! रांची:...












