गुमला: झारखंड जिले के गुमला सदर अस्पताल का कर्मी बताकर पनसो गांव निवासी तपोस कुमार से ठगी की गई । तपोस ने गुमला थाना में आवेदन देकर ऑनलाइन ठगी का केस दर्ज कराया। आवेदन में कहा, उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर कॉल करने वाला खुद को सदर अस्पताल गुमला का कर्मचारी बताया।साथ ही ऊषा देवी के नाम से कॉल आया था और उसने गांव की सहाय गीता देवी के बारे में कहा और उसके बाद बच्चे के इलाज का पैसा अकाउंट में नहीं जा रहा है ऐसा उसने बताया फिर उसने एक रुपया भेजा। जब एक रुपया रिसीव होने के बाद अकाउंट से एक बार नौ हजार 805 रुपये कट गया और दोबारा 19 हजार 999 रुपये कट गया। कुल 29,804 रुपये अकाउंट से कट गया । जिसके बाद साइबर क्रिमिनल ने अपना मोबाइल बंद कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !
सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा समाप्त, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों के समायोजन पर फैसला नहीं; झारखंड सरकार की कार्यशैली पर...












