Saturday, November 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

   

Home » अधिकारी सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर करें: बिहार मुख्यमंत्री !

अधिकारी सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर करें: बिहार मुख्यमंत्री !

सभी अधिकारी संवेदनशीलता, तत्परता और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा सुनिश्चित करें .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन का 69वां शहादत दिवस, 111 करोड़ की योजनाएं: हेमंत सोरेन !

संविधान दिवस पर झारखंड विधानसभा में SIR और MMDR संशोधन पर चर्चा, 2.56 लाख करोड़ राजस्व का दावा !

दांतों से पेन पकड़कर 93.8% अंक: गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात !

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों पर विधानसभा में BJP का हंगामा, नवीन जायसवाल ने मांगी CBI जांच !

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अधिवेशन भवन में राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं समीक्षात्मक बैठक का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, विधि-व्यवस्था की स्थिति तथा जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक एवं अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें आप सब उपस्थित हैं। इस कार्यशाला में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक ने अपनी बातें रखी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा 27 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है। 19 मई, 1999 को पहली बार सदन पहुंचा। मंत्री, विधायक रहते हुए प्रशासन के साथ-साथ जनता की समस्याओं से अवगत हुआ। जनप्रतिनिधि के तौर पर इस बात का अनुभव हुआ कि जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अगर अच्छा काम करते हैं तो जनप्रतिनिधियों के पास लोगों की समस्याओं से जुड़े कम मामले आते हैं। जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के बेहतर कार्य का सीधा लाभ वहां की जनता को मिलता है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में देश में कई अप्रासंगिक कानूनों को रद्द किया गया। प्रशासन को पारदर्शी एवं सुलभ बनाया गया। नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। कानून-व्यवस्था, बिजली, सड़क सहित सभी क्षेत्रों में प्रगति हुई। राज्य में सुशासन स्थापित रहने से इसका लाभ राज्यवासियों को मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों की प्राथमिकता है राज्य में कानून का राज कायम रहे और जनता को इसका सीधा लाभ मिले। सुशासन तभी स्थापित दिखेगा जब इसका लाभ त्वरित रूप से समय पर मिलेगा। क्राइम, करप्शन और कम्युनिलिज्म से कोई समझौता नहीं होगा। लोगों के बीच सुशासन का परसेप्शन स्थापित करना है। कोई व्यक्ति बाहर से बिहार में आए उसे सुशासन का प्रभाव दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए आनेवाले लोगों को हर प्रकार की सुविधा सरकार उपलब्ध करवा रही है। 20 नवंबर, 2025 तक राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अगर किसी इंडस्ट्रीलिस्ट को सुरक्षा और सुविधा की गारंटी अपने जिले में निजी तौर पर उपलब्ध कराते हैं तो उद्योगपति पूरी तन्मयता से अपना उद्योग लगाएगा और उसको विस्तार देगा। सरकार कानून बनाती है, नयी-नयी योजनाएं बनाती है उसे जमीन पर उतारने का काम आप सबको करना होता है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाएं और जो भी कानून है और योजनाएं बनाई गई हैं उसे जमीन पर ठीक ढंग से लागू करें। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में निश्चित रूप से सुबह 10 से दिन में 1 बजे तक बैठें, लोगों से मिलें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। आप जितने लोगों से मिलेंगे जिले के बारे में उतनी अधिक जानकारी होगी और जिले के विकास में आपको सुविधा होगी। बिहार में काम करनेवाले लोगों और यहां पर रहनेवाले लोगों को बिहार में क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं, ये पता होना चाहिए। लोगों के लिए ईज ऑफ लिविंग स्टैंर्ड होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के कई मामले आ रहे हैं, आपदा प्रबंधन विभाग से पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस पर व्यवस्थित ढंग से काम करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। पुलिस दीदी का कॉन्सेप्ट लाया गया है उसको बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। बच्चियां सुरक्षित स्कूल आएं और जाएं ये सुनिश्चित करें। भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी के साथ जो घटना हुई यह दुःखद है। उन्होंने बहादुरी के साथ अपराधियों का मुकाबला किया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके आश्रित को 25 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सरकार ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारियों के परिजनों के साथ है। अपराधी किसी प्रकार का दुस्साहस न करें इसको लेकर पुलिस मुस्तैदी के साथ कार्य करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने शराबबंदी कानून लागू किया है। शराबबंदी के सफल क्रियान्वयन को लेकर बेहतर ढंग से कार्य करें। शराब बेचनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जो कारोबार अवैध है उसे पूरी तरह ध्वस्त करें। नारकोटिक्स के खिलाफ सघन अभियान चलाएं। शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में पुलिस और प्रशासन के जो लोग संरक्षण प्रदान कर रहे हैं उन्हें चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हमलोग पंचायत स्तर पर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर लगाएंगे जिसमें समस्याओं से संबंधित जो भी आवेदन आएगा उसमें संबंधित अधिकारी को निश्चित तौर पर 30 दिन के अंदर उस आवेदन पर निर्णय देना होगा। लटकाने भटकाने की प्रवृत्ति नहीं रखें, अधिकारी और पुलिस जनता के सहयोगी की भूमिका में रहें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक, अंचल एवं थाना का मुख्यमंत्री कार्यालय प्रतिदिन रियल मॉनीटरिंग करेगा और कार्यों की समीक्षा की जाएगी। ब्लॉक, अंचल एवं थाने में सी०सी०टीवी अवश्य लगाएं ताकि वहां की गतिविधियों और अवांछित लोगों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई गयी है जिस पर तेजी से काम करें। जमीन चिह्नित कर उसपर आगे की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की जरूरत है। मरीजों को रेफर करने की प्रवृत्ति खत्म करें, लोगों को इलाज करने की प्रवृत्ति विकसित करें। अगर बीमारी का इलाज वहां संभव नहीं है तभी जिला से बाहर मरीज को रेफर करना चाहिए। 1 जुलाई तक सभी जिला अस्पताल और 15 अगस्त तक अनुमंडल अस्पताल को और विशिष्ट बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि मरीजों को बाहर रेफर नहीं किया जाय। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल को नेतरहाट और सिमुलतला विद्यालय की तर्ज पर विकसित करें। सभी 533 प्रखंड में मॉडल स्कूल बनाने के लिए पूर्णरूपेण कार्य करें। विद्यालय को ऐसा विशिष्ट बनाएं कि वहां बच्चे को पढ़ाने के लिए लोग उत्सुक रहें। सभी प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं वहां ठीक ढंग से पढ़ाई की व्यवस्था रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। अगर हम सब ठीक से काम करें तो 5 करोड़ तक लोगों को रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हमलोगों की सरकार ने जाति आधारित गणना कराई थी। अब जनगणना का कार्य केंद्र सरकार के द्वारा कराया जा रहा है उसमें सभी हाऊस होल्ड को ठीक से चिह्नित करें। कौन कहां से आया है, यहां का निवासी कैसे है, इन सब चीजों की जानकारी प्राप्त करें। किसी भी धर्म के लोग हों, वे भारत के निवासी हैं तो उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी लेकिन किसी भी धर्म के हों अगर घुसपैठिया है तो उन्हें बिहार से बाहर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पदाधिकारियों/कर्मचारियों को बिहार दर्शन के लिए दो दिन की छुट्टी दी जाएगी। जिस दौरान वे बिहार के गौरवशाली अतीत, इतिहास और यहां की विरासत को ठीक ढंग से जानेंगे। सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में कम-से-कम 50 डेस्टिनेशन स्पॉट को चिह्नित कर उसे और विकसित करें। उन्होंने कहा कि भारत तभी समृद्ध बनेगा जब बिहार समृद्ध बनेगा। आप सभी का अपना-अपना अनुभव है, अपने अनुभव से बिहार को समृद्ध बनाइए। सुशासन, विकास, न्याय, पर्यटन, बिहार के नौजवानों को रोजगार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की अपराधियों द्वारा हत्या की जाती है या कोई आपराधिक घटना होती है तो दोषियों को चार्जशीट दायर कर उसे 48 घंटे के अंदर अरेस्ट करें। 12 से 13 दिनों के अंदर सख्त कार्रवाई हो जो लोगों को दिखे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता की सेवा ही हमारा सर्वोच्च दायित्व है। सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के माध्यम से विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम उम्मीद करते हैं कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता, तत्परता और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन ने विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण को लेकर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, वाणिज्य कर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण, प्रमंडलीय आयुक्त, विभिन्न प्रक्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

Tags: #Officials should #organize# cooperation camps #and solve #the problems #of the people #within 30 days#Bihar Chief Minist .er
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

by firstreport desk2
4 days ago
0

 कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर मंथन, विशेष सत्र में विरोध की रणनीति...

लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

by firstreport desk2
4 days ago
0

लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव में बोले सीएम हेमन्त सोरेन— शिक्षा, संगठन और आर्थिक सशक्तिकरण से ही होगा समाज...

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

by firstreport desk2
5 days ago
0

राँची: राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज दरभंगा हाउस, राँची में आयोजित एक समारोह में ‘फैटी लिवर फ्री राँची...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 3,044 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, प्रेझा फाउंडेशन के साथ IIT मद्रास व TVS के MoU !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 3,044 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, प्रेझा फाउंडेशन के साथ IIT मद्रास व TVS के MoU !

by firstreport desk2
5 days ago
0

हेमन्त सोरेन ने 3,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, IIT मद्रास और TVS फाउंडेशन के साथ हुए अहम समझौते !...

विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर, 2050 के झारखंड पर काम जारी: सीएम हेमंत सोरेन !

विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर, 2050 के झारखंड पर काम जारी: सीएम हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
6 days ago
0

विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर, 2050 के झारखंड पर काम जारी: सीएम हेमंत सोरेन ! रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री...

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष का स्वागत संबोधन: लोकतांत्रिक यात्रा, उपलब्धियां और चुनौतियां !

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष का स्वागत संबोधन: लोकतांत्रिक यात्रा, उपलब्धियां और चुनौतियां !

by firstreport desk2
6 days ago
0

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष का स्वागत संबोधन: लोकतांत्रिक यात्रा, उपलब्धियां और चुनौतियां ! रांची: झारखंड विधानसभा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    307 shares
    Share 123 Tweet 77
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    105 shares
    Share 42 Tweet 26
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

हेमंत सोरेन सरकार के 7 साल पूरे: भाजपा ने जारी की ‘जनता की चार्जशीट’, कानून-व्यवस्था और वादों पर घेरा !

हेमंत सोरेन सरकार के 7 साल पूरे: भाजपा ने जारी की ‘जनता की चार्जशीट’, कानून-व्यवस्था और वादों पर घेरा !

November 28, 2026
झारखंड-बिहार में EOU की बड़ी रेड: हंटरगंज में लोजपा नेता समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी, 2016-17 बालू घाट केस से जुड़े तार !

झारखंड-बिहार में EOU की बड़ी रेड: हंटरगंज में लोजपा नेता समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी, 2016-17 बालू घाट केस से जुड़े तार !

November 28, 2026
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन: सीएम हेमन्त सोरेन ने 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन !

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन: सीएम हेमन्त सोरेन ने 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन !

November 28, 2026
झारखंड में ग्रामीण विकास योजनाओं पर भाजपा का हमला, कैग रिपोर्ट के हवाले से हेमंत सरकार को घेरा !

झारखंड में ग्रामीण विकास योजनाओं पर भाजपा का हमला, कैग रिपोर्ट के हवाले से हेमंत सरकार को घेरा !

November 27, 2026
नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन का 69वां शहादत दिवस, 111 करोड़ की योजनाएं: हेमंत सोरेन !

नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन का 69वां शहादत दिवस, 111 करोड़ की योजनाएं: हेमंत सोरेन !

November 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.