Wednesday, October 14, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और इसे शीघ्र पूर्ण करें -सीएम सम्राट चौधरी !

मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और इसे शीघ्र पूर्ण करें -सीएम सम्राट चौधरी !

शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित 11 सैटेलाइट टाउनशिप के निर्माण की योजना बनाई .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली में घटित घटना में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में पटना मेट्रो रेल, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना तथा जे०पी० गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा हुयी। इस बैठक में पटना मेट्रो रेल परियोजना और राज्य में प्रस्तावित नए टाउनशिप की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग विनय कुमार ने इसके संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। प्रधान सचिव ने पटना मेट्रो के क्रियान्वयन में आ रही विभिन्न व्यावहारिक और तकनीकी कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न कारणों से परियोजना की लागत में हो रही वृद्धि और कार्य में होनेवाले विलंब के तकनीकी पहलुओं को स्पष्ट किया। राज्य में शहरीकरण को बढावा देने के लिए प्रस्तावित 11 सैटेलाइट टाउनशिप के निर्माण की प्रगति तथा आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाओं और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई। बैठक में एक वैकल्पिक और आधुनिक परिवहन प्रणाली के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। प्रधान सचिव ने पटना एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम पर प्रस्तुतीकरण दिया। यह सिस्टम एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर ही पूर्ण करें। मेट्रो निर्माण कार्य में जो भी कठिनाइंया हैं, उसे जल्द दूर करें। उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और जल्द पूर्ण करें ताकि आम जनता को आवागमन में सुविधा हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित 11 सैटेलाइट टाउनशिप के निर्माण की योजना बनाई गई है। इन टाउनशिप के विकास के लिए तेजी से कार्य करें। परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए निर्धारित समय-सीमा का जो खाका पेश किया गया है उस पर चरणबद्ध ढंग से काम करें। उन्होंने कहा कि पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम उपयोगी प्रणाली साबित होगा। यह एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगा।
समीक्षा बैठक के दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने जे०पी० गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1), पटना रिवर विकास के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। यह परियोजना दीघा से सभ्यता द्वार (गांधी मैदान) तक 6 कि०मी० लंबाई की होगी। 25 सितंबर 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पार्किंग, उद्यान, पैदल पथ, साइकिल ट्रैक, 6 खेल मैदान, महिला हाट एवं शहरी समूह आदि इस परियोजना में शामिल हैं। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना अच्छी है। पर्यावरण के अनुकूल रखते हुए इसे ससमय योजनाबद्ध ढंग से पूर्ण करें। पार्किंग व्यवस्था और खेल मैदान सहित अन्य अवयवों का इस ढंग से निर्माण करें कि लोग इसका सुगमता से लाभ उठा सकें।
समीक्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के तहत निर्माण किए जानेवाले विभिन्न अवयवों का जे०पी० गंगा पथ पर जाकर इसका स्थल निरीक्षण किया। इस क्रम में दीघा, एल०सी०टी० घाट, बांस घाट पर रुककर जे०पी० गंगा पथ समग्र उद्यान के तहत किए जानेवाले विकास कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सौंदर्गीकरण और विकास कार्य इस ढंग से कराएं कि लोगों को सुरक्षित भी रहें और आनंद भी उठा सकें।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्याग राजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Speed ​​up #the construction work# of the Metro Rail project# and complete it soon #CM Samrat Choudhary .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
4 days ago
0

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी...

Ranchi News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस महिला मोर्चा आमने-सामने, झारखंड की सियासत गरमाई !

Ranchi News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस महिला मोर्चा आमने-सामने, झारखंड की सियासत गरमाई !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस महिला मोर्चा आमने-सामने, झारखंड की सियासत में उबाल ! रांची: झारखंड...

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

by firstreport desk2
4 days ago
0

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार...

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया...

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

by firstreport desk2
5 days ago
0

कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक न रहे, ज्ञान, तकनीक और नवाचार में भी बने अव्वल: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार...

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

by firstreport desk2
5 days ago
0

अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए": दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर राजनीतिक हमला, बोले- 2027 में हारेंगे...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    49 shares
    Share 20 Tweet 12
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    227 shares
    Share 91 Tweet 57
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    250 shares
    Share 100 Tweet 63
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    243 shares
    Share 97 Tweet 61
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

October 13, 2026
IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

October 13, 2026
“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

October 13, 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के रवि कुमार, SIR चाईबासा, Voter Registration Jharkhand !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के रवि कुमार, SIR चाईबासा, Voter Registration Jharkhand !

October 13, 2026
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !

October 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.