राँची :आज रातु रोड ऐलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन होना है। लेकिन इस समारोह से पहले राजभवन परिसर के पास का स्थान सांस्कृतिक उल्लास और परंपरागत ध्वनियों से गूंज उठा।
झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने के लिए खूँटी से आई फगुवा मुंडा सांस्कृतिक टीम ने अपने नृत्य और संगीत से समा बांध दिया। राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन गडकरी के आगमन और ऐलिवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले राजभवन के सामने ढोल-नगाड़ा, मांदर, झांझ और घंटा की गूंज सुनाई दी।














