नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में इस वर्ष झारखंड पवेलियन का रांची स्मार्ट सिटी मॉडल मीडिया और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित कर रहा है। नवीनतम तकनीक, भविष्य उन्मुख शहरी नियोजन और नागरिक-केंद्रित विकास दृष्टि के साथ यह मॉडल झारखंड सरकार की प्रगतिशील शहरी नीतियों का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।
रांची स्मार्ट सिटी एक अत्याधुनिक आधारभूत संरचना
रांची स्मार्ट सिटी में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण तेज़ी से किया जा रहा है, जिसके तहत 656 एकड़ में विकसित होने वाली ग्रीनफील्ड टाउनशिप सीबीडी, प्रस्तावित राजधानी परिसर, एयरपोर्ट और हटिया रेलवे स्टेशन के निकट एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर स्थापित की जा रही है। यह क्षेत्र भविष्य में निवेश आकर्षित करने, तकनीकी संस्थानों, स्टार्टअप इकोसिस्टम और ज्ञान-आधारित उद्योगों को विकसित करने के लिए एक आदर्श केंद्र के रूप में उभर रहा है।
रांची स्मार्ट सिटी में मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं
रांची को फ्यूचर-रेडी स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से 37% भूमि को ओपन और ग्रीन स्पेस के रूप में सुरक्षित किया गया है। 24×7 गैस-इंसुलेटेड पावर स्टेशन और जल आपूर्ति नेटवर्क विकसित किया गया है, साथ ही, 16 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के माध्यम से उपचारित जल का 40% हिस्सा गैर-पीने योग्य उपयोगों के लिए प्रस्तावित है, जिससे जल संरक्षण और सतत शहरी प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।इसके साथ ही अंडरग्राउंड वायरिंग मॉडल, रोडसाइड यूटिलिटी डक्ट सिस्टम, और अत्याधुनिक शहरी सेवाएँ शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-संतुलित बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
झारखंड को पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी प्रमुख शैक्षणिक एवं कौशल विकास केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रयासरत
रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रांची को शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक उभरते हुए ज्ञान-केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “रांची, जो सरकारी संगठनों, पीएसयू और आरएंडडी केंद्रों का प्रमुख स्थल है,। अब शहर को ज्ञान-आधारित उद्योगों और आधुनिक शिक्षण संरचना के माध्यम से इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि अगले 5–10 वर्षों में झारखंड पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी प्रमुख शैक्षणिक एवं कौशल विकास केंद्र बन सके।”
उन्नत सुविधाओं, वैश्विक स्तर के टाउन प्लानिंग मॉडल और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों के साथ, रांची स्मार्ट सिटी आईआईटीएफ 2025 में झारखंड की नई शहरी पहचान को प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर रही है।
जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”
📰 ब्रेकिंग: जंतर-मंतर लाठीचार्ज और छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा– "स्थिति गंभीर, लेकिन धैर्य से...













