Home » महाराष्ट्र: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय-सीमा बढ़ी, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल
महाराष्ट्र: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) की समय-सीमा बढ़ाई, देखें नया शेड्यूल !
नई दिल्ली / मुंबई: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया है। 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि (qualifying date) के संदर्भ में तैयार की जा रही इस मतदाता सूची के लिए आयोग ने अब नया और विस्तारित शेड्यूल जारी कर दिया है।
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) द्वारा 24 सितंबर 2026 को भेजे गए पत्र पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया। इस संबंध में आयोग के अवर सचिव संदीप कुमार द्वारा 26 सितंबर 2026 को आधिकारिक आदेश और अधिसूचना जारी की गई।
संशोधित कार्यक्रम (Revised Schedule)
जारी आदेश के अनुसार, मतदाता सूची से जुड़ी गतिविधियों का नया शेड्यूल इस प्रकार है:
दावे और आपत्तियां (Claims & Objections) दर्ज करने की अवधि: 31 अगस्त 2026 से 12 अक्टूबर 2026
नोटीस फेज व दावों/आपत्तियों का निस्तारण: 31 अगस्त 2026 से 10 नवंबर 2026
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन (Final Publication): 16 नवंबर 2026
राज्य गजट में प्रकाशन के निर्देश
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया है कि इस अधिसूचना को राज्य के असाधारण गजट (State Gazette) में तुरंत प्रकाशित कराया जाए और इसकी तीन प्रतियां आयोग को रिकॉर्ड के लिए भेजी जाएं।
इसके साथ ही, आयोग ने राज्य प्रशासन और मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इस नए शेड्यूल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिक और नए मतदाता निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के आवेदन पूरे कर सकें।