साहिबगंज जिले में ब्रेन मलेरिया से अब तक पांच पहाड़िया बच्चों की मौत हो गई है। मामला मंडरो प्रखंड के नगर भीठा गांव का है। अभी भी दर्जन भर बच्चे और युवा इस बीमारी से पीड़ित हैं। रविवार को नगर भीठा ग्राम प्रधान ने घटियारी गांव के झामुमो कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही डीसी ने स्वास्थ्य टीम को नगर भीठा गांव भेजा। जहां बीमार बच्चों का टीम ने ब्लड सैंपल लिया है एवं प्राथमिक उपचार करना शुरू कर दिया है। सीएचओ ने बताया कि ब्लड टेस्ट के लिए दुमका भेजा जाएगा। फिल्हाल दवा दी जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !
सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा समाप्त, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों के समायोजन पर फैसला नहीं; झारखंड सरकार की कार्यशैली पर...












