राँची: होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक आज गुरुवार, 10 जुलाई को शुरू हुई, इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं।
बैठक में झारखण्ड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता शामिल हुए हैं, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुलदस्ता और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। मुख्य मंच पर अमित शाह के एक तरफ हेमंत सोरेन और दूसरी तरफ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी बैठे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी मंच पर मौजूद हैं।
“AK-47 रखकर मुझे फंसाया गया, करा लें नार्को टेस्ट”: JDU MLC नीरज कुमार पर बरसे अनंत सिंह, बिहार की राजनीति में भूचाल
'घर में AK-47 रखकर फंसाया गया, सच्चाई के लिए नार्को टेस्ट करा ले पार्टी' – MLC चुनाव से पहले JDU...












