Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » जाति – धर्म से ऊपर थे दिशोम गुरू, सबों को साथ लेकर चलते थे: अनुज सिन्हा !

जाति – धर्म से ऊपर थे दिशोम गुरू, सबों को साथ लेकर चलते थे: अनुज सिन्हा !

सांस्कृतिक सापेक्षता के पुरोधा थे दिशोम गुरू शिबू सोरेन, विकास के लिए पुरखों को जानना जरूरीः डा. अभय सागर मिंज .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, बोकारो, बोकारो, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
जाति – धर्म से ऊपर थे दिशोम गुरू, सबों को साथ लेकर चलते थे: अनुज सिन्हा !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को बी.एस.सिटी के कैंप टू स्थित जायका हैपनिंग्स सभागार* में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लेखक, चिंतक एवं प्रभात खबर के पूर्व कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि सहायक प्रोफेसर एवं निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय लुप्तप्राय भाषा एवं संस्कृति प्रलेखन केन्द्र, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के डॉ. अभय सागर मिंज, उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ आदि उपस्थित थे।
संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के योगदान, विचारधारा और उनके विकास मॉडल पर विस्तार से चर्चा की।जाति धर्म से ऊपर समावेशी नेतृत्वकर्ता थे गुरुजी: अनुज सिन्हा

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अनुज कुमार सिन्हा ने दिशोम गुरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलते थे। वे मानते थे कि विकास तभी संभव है जब हर तबके की सहभागिता सुनिश्चित हो। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा है। उनके टीम में सभी धर्म – समाज के लोग होते थे। वह किसी एक धर्म – समाज के नहीं थे।
संकल्प लिया,महाजनी प्रथा को किया समाप्त
अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि रामगढ़ जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने अपने पिता की हत्या के पीछे छिपे कारण को समझा और शोषणकारी महाजनी प्रथा को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। अपने अदम्य साहस और संघर्ष से उन्होंने आदिवासी समाज को इस कुप्रथा से मुक्ति दिलाई। उन्होंने हमेशा अपनी मिट्टी – संस्कृति से प्यार करने की बात कहीं। उन्होंने आदिवासी को सम्मान से जीने का हक व अधिकार दिलाया। शिबू सोरेन समाज सुधारक थे।
सांस्कृतिक चेतना और आत्मपहचान जरूरी
मौके पर विशिष्ट अतिथि *डॉ. अभय सागर मिंज* ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी का अर्थ केवल जंगल, पत्ता, रंग और नृत्य नहीं है। यह मानसिकता बदलनी होगी। अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों को जानकर ही समाज में सहभागिता और विकास संभव है। कहा कि, सांस्कृतिक सापेक्षता के पुरोधा थे दिशोम गुरू शिबू सोरेन। उन्होंने कई उदाहरण देकर बताया कि एक ही वस्तु का देखने का दृष्टिकोण अलग – अलग होता है, किसी को वह सही तो किसी को वह गलत लगेगा, लेकिन दोनों अपनी जगह पर सही है। 1970 के दशक में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढ़ंग से नहीं हो पा रहा था। आदिवासी समाज के विकास के लिए बनाई गई योजनाएं सफल नहीं हो रही थी। ऐसे में यह निर्णय लिया गया कि आदिवासी समाज का विकास कैसे होगा, कौन सी योजनाएं संचालित की जाएं। यह समाज के लोगों से ही पूछा जाएं। दिशोम गुरू ने 19 सूत्री विकास माडल को शुरू किया था, जिसका मकसद आदिवासी समाज का समग्र विकास करना था।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अभय सागर मिंज ने अपने वक्तव्य के माध्यम से दिशोम गुरू के जीवन संघर्ष को कई बातों को रखा, जो आज भी काफी प्रासंगिक है। उन्होंने *सांस्कृतिक सापेक्षता* को भी काफी सरल अंदाज में लोगों के समक्ष रखा।
आदिवासी को सिखाने के बजाय उनसे सीखने की रखें चाह
मौके पर *उपायुक्त अजय नाथ झा* ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन से आदिवासी कल्याण आयुक्त के तौर पर हुई भेंट और आदिवासी समाज के विकास पर हुई चर्चा के संबंध में यादें साझा की। उन्होंने कहा कि हमें आदिवासियों को सिखाने के बजाय उनसे सीखने की चाह रखनी होगी। यही समावेशी दृष्टिकोण समाज को मजबूत करेगा।
विकास के लिए झारखंडी चेतना आवश्यक
उपायुक्त ने कहा कि जिस तरह देश के विकास के लिए भारतीय चेतना होना चाहिए। उसी तरह झारखंड के विकास के लिए नीति बनाने और उसे लागू करने वालों के मूल में झारखंडी चेतना का होना आवश्यक है। दिशोम गुरू का विकास मॉडल सर्वांगीण, जन सरोकारों पर आधारित और सामाजिक न्याय से प्रेरित था। कैसे उन्होंने जमीन – जंगल – जल का संघर्ष किया। साहूकारों – महाजनी प्रथा, नशामुक्ति के विरूद्ध अभियान चलाया। समाज को शिक्षित बनाने के लिए रात्रि पाठशाला का आयोजन किया।
सभी पंचायतों में रात्रि पाठशाला का होगा आयोजन
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरू की स्मृति में बोकारो जिले के *सभी पंचायतों में रात्रि पाठशाला* का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कामगार – श्रमिक, किसान – बुजुर्ग शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। जिले में *24×7 दिवा – रात्रि पुस्तकालय* का भी संचालन शुरू होगा, जहां बच्चे पूरी रात सभी सुविधाओं से लैस शिक्षा ग्रहण प्राप्त कर सकेंगे। पूरे जिले में *नशामुक्ति अभियान* का संचालन होगा, जिसमें समाज के लोग और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे। वहीं, गुरूजी की कर्मस्थली ललपनिया पंचायत के लुगुबुरू घंटाबाड़ी में कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, किया नमन
इससे पूर्व, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
संगोष्ठी का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि *दिशोम गुरू शिबू सोरेन का जीवन और विचार सदैव प्रेरणा बने रहेंगे।

ये भीपढ़िये

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

Tags: #Dishom Guru # above caste# religion #he used # take everyone along#Anuj Sinha .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

by firstreport desk2
2 days ago
0

अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए": दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर राजनीतिक हमला, बोले- 2027 में हारेंगे...

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

by firstreport desk2
2 days ago
0

अंतिम विदाई... जोहार: पैतृक गाँव नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि...

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

GST Council की बैठक में झारखंड का बड़ा दांव: "कोयले पर हटे GST, लागू हो राज्य VAT"; ₹1.36 लाख करोड़...

झारखण्ड SIR-2026: 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान !

झारखण्ड SIR-2026: 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान !

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखण्ड वोटर लिस्ट सुधार (SIR-2026): 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क, 12-16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच...

झारखंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की संशोधित समय-सारणी जारी, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन !

झारखंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की संशोधित समय-सारणी जारी, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव के. रवि कुमार ने सभी उपायुक्तों को दिए निर्देश !...

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना में लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, 3 बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने किया डिटेन !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल: NHM और पिरामल फाउंडेशन के बीच 3 साल का गैर-वित्तीय MoU साइन !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • साहिबगंज हॉस्टल कांड: BJP प्रवक्ता राफिया नाज का हेमंत सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    245 shares
    Share 98 Tweet 61
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    238 shares
    Share 95 Tweet 60

अभी अभी

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

October 10, 2026
गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

October 10, 2026
सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

October 10, 2026
रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

October 10, 2026
केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

October 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.