Sunday, October 18, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !

झारखंड एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

रिम्स में ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए विभाग, PG व सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का फैसला !

झारखंड में सियासी घमासान: BJP का कांग्रेस पर हमला — “EC और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम कर रही है कांग्रेस, संविधान नहीं परिवारवाद बचाने की कोशिश”

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य में संचालित विभिन्न सिंचाई योजनाओं, मेगा लिफ्ट परियोजनाओं, पाइपलाइन आधारित योजनाओं, बांधों एवं बहुउद्देश्यीय परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जल संसाधन विभाग की सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि झारखंड एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन पर भी रोक लगेगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए समर्पित और प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी में पानी की समस्या किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। सिंचाई योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा कृषि क्षेत्र को नया प्रोत्साहन मिलेगा।बैठक के दौरान पाइपलाइन आधारित सिंचाई योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि पेयजल आपूर्ति एवं सिंचाई दोनों उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।मुख्यमंत्री ने नदी जल संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि राज्य की नदियों के जल को राज्य के भीतर ही संरक्षित कर उसे किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए ठोस एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप योजनाएं बनाने पर जोर दिया तथा नदी जल को छोटे-छोटे जलाशयों में लिफ्ट कर सिंचाई कार्यों में उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही, पॉली तालाबों में जल उपलब्धता सुनिश्चित कर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।उक्त बैठक में स्वर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना सहित राज्य की विभिन्न वृहद एवं मध्यम सिंचाई योजनाओं, लघु सिंचाई योजनाओं, बाढ़ नियंत्रण एवं कटाव निरोधक कार्यों, भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्यों, प्रशिक्षण, सर्वेक्षण एवं अनुसंधान गतिविधियों तथा सिंचाई आयोग से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।मुख्यमंत्री ने चांडिल बांध, खरकई बराज, ईंचा बांध, सोन-कनहर पाइपलाइन सिंचाई योजना, सिकटिया, मसलिया-रानीश्वर, पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना, पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना (पैकेज-1 एवं 2), भीमखंडा माइक्रो लिफ्ट योजना, खरकई बॉयी मेगा लिफ्ट योजना, भैरवा जलाशय, कोनार सिंचाई परियोजना, पुनासी जलाशय एवं गुमानी बराज योजना की प्रगति की भी गहन समीक्षा की।बैठक में भविष्य की संभावित योजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिनमें पलामू के लिए अमानत बराज योजना, गिरिडीह के लिए गांडेय मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना, खूंटी के चाराडीह-उलीहातू योजना, सिमडेगा के कोनपाला मेगा लिफ्ट योजना, पूर्वी सिंहभूम के पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट योजना तथा सरायकेला-खरसावां के नीमडीह-कुकड़ू मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के प्रारंभ में जल संसाधन विभाग के सचिव श्री प्रशांत कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।उक्त बैठक में जल संसाधन विभाग के मंत्री श्री हफीजुल हसन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विकास आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह, विभागीय सचिव श्री प्रशांत कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #high-level review# meeting #Water Resources Department # chairmanship #Jharkhand# Chief Minister Hemant Soren.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों...

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
4 days ago
0

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: नोटिस सुनवाई और आदेशों के डिजिटाइजेशन की समीक्षा, फॉर्म-8 अनिवार्य ! रांची : झारखंड के मुख्य...

IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

by firstreport desk2
4 days ago
0

RIMS व सदर अस्पताल में डॉक्टरों का महाजुटान: IMA झारखंड ने सौंपा ज्ञापन, माँग पूरी न होने पर 22 अक्टूबर...

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता और पार्टी...

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

by firstreport desk2
5 days ago
0

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, 10 चिकित्सा संगठनों ने शुरू किया विरोध...

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

by firstreport desk2
5 days ago
0

राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC ज्ञानेश कुमार से: अशोक बड़ाईक ! रांची: भारतीय...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    59 shares
    Share 24 Tweet 15
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    250 shares
    Share 100 Tweet 63
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    256 shares
    Share 102 Tweet 64
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    218 shares
    Share 87 Tweet 55

अभी अभी

Kolkata Durga Puja Pandal Collapse: चोरबागान पंडाल हादसे में 17 की मौत, 40 घायल | Kolkata News .

Kolkata Durga Puja Pandal Collapse: चोरबागान पंडाल हादसे में 17 की मौत, 40 घायल | Kolkata News .

October 18, 2026
अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त  ED Action on Anup Majhi !

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त ED Action on Anup Majhi !

October 17, 2026
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

October 16, 2026
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

October 16, 2026
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

October 16, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.