Sunday, October 18, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

भ्रष्टाचार को जिस प्रकार शिष्टाचार के रूप में राज्य सरकार ने अंगीकार कर लिया है कि अब तो शब्द ही पड़ गए हैं कम

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in क्राइम, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

रिम्स में ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए विभाग, PG व सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का फैसला !

झारखंड में सियासी घमासान: BJP का कांग्रेस पर हमला — “EC और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम कर रही है कांग्रेस, संविधान नहीं परिवारवाद बचाने की कोशिश”

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त घोटाला, दवा बर्बादी और एंबुलेंस खरीद घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस मामले में हेमंत सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में जो काॅरपोरेशन बनाया गया है वह केवल लूट को अंजाम देने और टेंडर-ठेका मैनेज करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने राज्य सरकार से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ने 6 वर्षो में झारखंड की स्थिति पूरी तरह बिगाड़ कर रख दी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, विकास कार्य ठप्प हैं। उन्होंने सबकी जद में केवल राज्य में व्याप्त करप्शन को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मेरे व्हाट्सप पर राज्य भर से शिकायतों की बाढ़ आती है। जिसे अलग अलग तरीके से उठाकर राज्य सरकार के संज्ञान में वे लाते हैं। लेकिन भ्रष्टाचार को जिस प्रकार शिष्टाचार के रूप में राज्य सरकार ने अंगीकार कर लिया है कि अब समझ में ही नहीं आता कि भ्रष्टाचार पर बोला जाए तो क्या बोला जाय ? अब तो शब्द भी कम पड़ गए हैं। सरकार भ्रष्टाचार कम करने की बजाय उसे प्रोत्साहित करती है। यह सरकार काम करने की बजाय बल्कि केवल कमाने में लगी हुई है। ट्रेजरी घेटाले की जांच का फलाफल क्या निकलेगा, यह अब तक की जांच से समझ में आ चुका है। क्या किसी बड़े अधिकारी पर कार्रवाई हुई ? उन्होंने कहा कि जब तक दोषी अधिकारी पद पर बने रहेंगे तब तक भ्रष्टाचार खत्म कैसे हो पायेगा ?श्री मरांडी ने कहा कि ताजा मामला स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व लूट से जुड़ा हुआ है। JMHIDPCL (झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) में जिस शैलेन्द्र श्रीवास्तव को कंसलटेंट बनाया गया है उसमें नियम-कायदों की पूरी धज्जियां उड़ाई गई है। झारखंड सरकार ने 2016 में नियम बनाया था कि किसी सेवानिवृत्त अधिकारी को 3 वर्षों तक का ही सेवा विस्तार दिया जा सकता है। बाद में 2022 में नियम बनाया गया कि तीन साल के बाद उस व्यक्ति की सेवा विस्तार होती है तो मुख्यमंत्री की सहमति जरूरी है। दिलचस्प बात यह है कि इन नियमों के बावजूद बिना मुख्यमंत्री की स्वीकृति के ही 12 दिसंबर 2025 को शैलेंद्र श्रीवास्तव नामक व्यक्ति को चौथे वर्ष के लिए कंसलटेंट के रूप में नियुक्त कर दिया गया। उक्त व्यक्ति आज पांचवें वर्ष में भी उसी पद पर कार्यरत हैं। अधिकारियों की मिलीभगत से JMHIDPCL को लूट, कमीशनखोरी और टेंडर डकैती का अड्डा बना दिया गया है।श्री मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के ऑडिट में जो अनियमितता पकड़ में आया है, वह काफी सनसनीखेज हैं। जून 2022 में 55.58 करोड़ की लागत से खरीदी गई 206 एंबुलेंसों का कोई उपयोगिता मूल्यांकन नहीं किया गया। सभी 206 एंबुलेंस एक वर्ष से अधिक समय तक नामकुम में निष्क्रिय अवस्था में पड़ी रहीं। इसका कोई लाभ जनता को नहीं मिला, उक्त एम्बुलेंस रखी रखी सड़ गई। अब फिर से 2026 में 237 नई कस्टमाइज्ड एंबुलेंसों की खरीद हेतु लगभग 80 करोड़ की नई निविदा जारी की गई है। कैग रिपेार्ट में राज्य की एंबुलेंस व्यवस्था से संबंधित खरीद, उपयोग, तकनीकी मूल्यांकन एवं संपत्ति प्रबंधन में गंभीर अनियमितताएँ उजागर हुई हैं। वहीं कॉर्पोरेशन के गोदामों में करोड़ों रुपये की जीवनरक्षक दवाएं एक्सपायर पाई गईं। दवाएं तो खरीदी गई परंतु वह मरीजों तक नहीं पहुंची। कोविड काल में ऑक्सीजन टैंक परियोजना में लगभग 24 करोड़ रूपये का खेल सामने आया है। अयोग्य कंपनी को करोड़ों का ठेका दिया गया। चयनित कंपनी MDD Medical systems India Pvt Ltd आवश्यक 10 वर्षों के अनुभव की शर्त पूरी नहीं करती थी। कंपनी के पास मात्र 3 वर्षों का अनुभव था और उसने जरूरी सुरक्षा प्रमाणपत्र एवं नेटवर्क दस्तावेज भी जमा नहीं किए थे। बावजूद उसे तकनीकी रूप से योग्य घोषित कर करोड़ों का ठेका दे दिया गया। वहीं बोलीदाता M/s Sanatan Bus Body Building Pvt Ltd अनिवार्य 20 करोड़ वार्षिक टर्नओवर की शर्त पूरी नहीं करता था। उसका औसत वार्षिक टर्नओवर मात्र 8.38 करोड़ पाया गया। संबंधित कंपनी के पास एंबुलेंस निर्माण का नहीं बल्कि केवल Bus Building का प्रमाणन था। झारखंड में सरकारी पैसे की किस प्रकार डकैती की जा रही है, यह मामला इसका बड़ा उदाहरण है। यही वजह है कि नियम कायदों को ताक पर रखकर ऐसे ही व्यक्ति की नियुक्ति की जाती है, या सेवा विस्तार किया जाता है जो गड़बड़ी करे और लूट का हिस्सा उपर तक पहुंचाये।  श्री मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार सब कुछ जानकर भी अंजान है, जांच के नाम पर केवल आईवाश किया जा रहा है। नामकुम में ऑडिट स्थल के पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि कोई भी जानकारी बाहर न जा सके। सवाल है कि सरकार को किस चीज से डर है, आखिर सरकार ऐसा क्या छिपा रही है ? उन्होंने JMHIDPCL का पुनः ऑडिट कराने की मांग की है। श्री मरांडी ने राज्य सरकार ने मांग किया है कि कल हुए ऑडिट की पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा कैग रिपोर्ट में उजागर अनियमितताओं के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज की जाए।उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी वित्तीय एवं प्रशासनिक गडबडी सामने आने के बाद इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्च स्तरीय जाँच सीबीआई से कराई जाए।श्री मरांडी ने कहा कि चर्चा है कि शैलेन्द्र श्रीवास्तव को गैर-कानूनी तरीके से नियुक्त किया गया, क्योंकि वह सीएमओ के एक अधिकारी के करीबी बताए जा रहे हैं। जिस नियुक्ति में मुख्यमंत्री की सहमति अनिवार्य हो, उसे दरकिनार कर इस प्रकार की नियुक्ति किया जाना गंभीर षड्यंत्र और सत्ता के दुरुपयोग की ओर संकेत करता है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जाँच कराई जाए तथा संबंधित अधिकारी, जिसने इस गड़बड़ी को संरक्षण दिया, उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए। इसके अतिरिक्त श्री मरांडी ने इस पूरे कथित घोटाले एवं आपराधिक षड्यंत्र में स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव की भूमिका की भी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जाँच सीबीआई से कराने की मांग की है ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।श्री मरांडी ने कहा कि हेमन्त सरकार गड़बड़ियों पर सुधि नहीं ले रही है, जिस दिन झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, सारी गड़बड़ियों की जांच होगी और कोई दोषी बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि जिस ईडी और सीबीआई पर हेमंत सोरेन को अविश्वास था, हेमंत सरकार का उनके प्रति अब विश्वास होना अच्छी बात है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने द्वारा लिखे गए तमाम पत्र को जिसमें उन्होंने राज्य में व्याप्त घोटालों और गड़बड़ियों को लेकर सीबीआई जांच करने की मांग की थी उन सभी मामलों को सीबीआई को रेफर करने की भी सलाह दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे मुख्यमंत्री का ही भला होगा। साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव लड़ने पर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी को भी चुनाव लड़ने का अधिकार मिला हुआ है। इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

Tags: #CBI i#nvestigation #scam #crores #rupees# related # expired #medicines #ambulances #health department
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश रांची :...

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों...

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: के. रवि कुमार ने दिए नोटिस सुनवाई व डिजिटाइजेशन के सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
4 days ago
0

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: नोटिस सुनवाई और आदेशों के डिजिटाइजेशन की समीक्षा, फॉर्म-8 अनिवार्य ! रांची : झारखंड के मुख्य...

IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

IMA झारखंड का संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: RIMS और सदर अस्पताल में जुटाव, 22 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी !

by firstreport desk2
4 days ago
0

RIMS व सदर अस्पताल में डॉक्टरों का महाजुटान: IMA झारखंड ने सौंपा ज्ञापन, माँग पूरी न होने पर 22 अक्टूबर...

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता और पार्टी...

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

by firstreport desk2
5 days ago
0

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, 10 चिकित्सा संगठनों ने शुरू किया विरोध...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    59 shares
    Share 24 Tweet 15
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    250 shares
    Share 100 Tweet 63
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    256 shares
    Share 102 Tweet 64
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    218 shares
    Share 87 Tweet 55

अभी अभी

Kolkata Durga Puja Pandal Collapse: चोरबागान पंडाल हादसे में 17 की मौत, 40 घायल | Kolkata News .

Kolkata Durga Puja Pandal Collapse: चोरबागान पंडाल हादसे में 17 की मौत, 40 घायल | Kolkata News .

October 18, 2026
अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त  ED Action on Anup Majhi !

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त ED Action on Anup Majhi !

October 17, 2026
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

October 16, 2026
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

October 16, 2026
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

October 16, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.