राँची : झारखण्ड, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
मौसम केंद्र राँची ने 8 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूँटी और पश्चिमी सिंहभूम* शामिल हैं।
मौसम विभाग ने राँची समेत 12 जिलों में बाढ़ आने की आशंका जताई है, जिनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूँटी, राँची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो शामिल हैं।
झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: सुदिव्य कुमार के तीनों विभागों का नया आवंटन, CM हेमंत सोरेन खुद संभालेंगे जिम्मेदारी !
रांची: झारखंड सरकार ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के पास रहे तीन महत्वपूर्ण विभागों का नया आवंटन कर दिया है।...












