Sunday, September 27, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग शिथिलता का शिकारःसरयू राय !

झारखंड सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग शिथिलता का शिकारःसरयू राय !

सरयू की मुख्यमंत्री से मांगः जमशेदपुर मुख्यालय में धालभूमगढ पूर्णकालिक सिविल एसडीओ की पदस्थापना शीघ्र करें .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग शिथिलता का शिकारःसरयू राय !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

MMDR Amendment Bill: अन्नपूर्णा देवी का झारखंड सरकार पर हमला, कहा- MMDR संशोधन पर फैलाया जा रहा भ्रम

AIOS Mid-Term Conference 2026 Ranchi: रांची में राष्ट्रीय नेत्र सम्मेलन का भव्य आगाज | Health News Jharkhand

रांची में खराब मौसम: इंडिगो की 12 उड़ानें रद्द, 24 उड़ानों का परिचालन प्रभावित | Birsa Munda Airport News

झारखंड में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा हमलावर: दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल, सार्वजनिक ऑडिट की मांग

रांची/जमशेदपुर :
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि झारखंड सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग शिथिलता का शिकार है। इसका प्रतिकूल प्रभाव मुख्यालय से प्रखंड स्तर की प्रशासनिक दक्षता पर पड़ रहा है। पूर्वी सिंहभूम ज़िला प्रशासन इसका सर्वाधिक शिकार है।
यहां जारी एक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि एक ओर विभिन्न जिलों में एवं सरकार के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में अति आवश्यक चिन्हित पद रिक्त हैं। एक अधिकारी एक से अधिक विभागों के प्रभार में है तो दूसरी ओर 80 से ज़्यादा उप समाहर्ता स्तर के अनुभवी पदाधिकारी स्थानांतरण के उपरांत काफी दिनों से पदस्थापन की प्रतीक्षा में मुख्यालय में निष्क्रिय बैठे हैं। कमोबेश ऐसी ही स्थिति नव प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारियों के पदस्थापन की भी है।
सरयू राय ने कहा कि जिलों में सिविल एसडीओ जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद ख़ाली हैं। योग्य पदाधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं। उप विकास आयुक्त जैसे अति आवश्यक प्रशासनिक पद भी महीनों तक रिक्त रहते हैं, तब जाकर इनपर किसी सक्षम अधिकारी का पदस्थापन होता है।
उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के मुख्यालय जमशेदपुर में एसडीओ धालभूमगढ का पद कई महीनों से खाली है। यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद लंबे समय से प्रभार में चल रहा है। नतीजा है कि जनहित के अति आवश्यक निर्णय लंबित हैं। पूर्व में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन शिथिल है। आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए टकटकी लगाए हुए हैं कि कब पूर्णकालिक सिविल एसडीओ की पदस्थापना होगी और उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
सरयू राय ने कहा कि इसी प्रकार पूर्वी सिंहभूम जिला के उप विकास आयुक्त का पद भी नौ महीना से अधिक समय तक रिक्त रहा, प्रभार में चलते रहा, तब जाकर महीनों बाद एक सक्षम पदाधिकारी की पदस्थापना इस पद पर हुई। ज़िला प्रशासन में डीडीसी, एसडीओ जैसे महत्वपूर्ण पदों के लंबे समय तक ख़ाली रखने और रिक्ति के उपरांत शीघ्र किसी योग्य पूर्णकालिक अधिकारी को इन पदों पर नियुक्त कर देने के बदले ज़िला प्रशासन के किसी अन्य पदाधिकारी को इन पदों का अस्थायी अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाने की जुगाडू कार्य पद्धति से जिला की प्रशासनिक क्षमता एवं दक्षता घटती है और विकास कार्यों के अतिरिक्त सामान्य जन के निजी कार्यों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस तथा राज्य सेवाओं के अन्य राजपत्रित पदों पर पदस्थापित पदाधिकारियों की प्रोन्नतियाँ भी बड़ी संख्या में रूकी हुई हैं। यही स्थिति अभियांत्रिकी, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य विभागों के विशेषज्ञ पदों पर पदस्थापित राज्य सेवा के अधिकारियों एवं कर्मियों की भी है। बिहार राज्य में इनके समकक्ष प्रोन्नत होकर उच्च पदों पर कार्यरत हैं जबकि झारखंड में ये अभी भी कनीय पदों पर कार्य करने और प्रोन्नति पाए बिना अवकाश ग्रहण कर लेने के लिए विवश हैं। इनमें से कुछ लोग झारखंड सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग से न्याय नहीं मिलने पर न्यायपालिका की शरण में जाने के लिए विवश हैं, जहां उन्हें समय और धन दोनों की बर्बादी झेलनी पड़ती है।
सरयू राय ने कहा कि समय पर पदस्थापन एवं प्रोन्नति किसी भी योग्य पदाधिकारी एवं कर्मी का अधिकार है। झारखंड सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग एवं विभिन्न विभागों की सामान्य प्रशासन शाखाओं की शिथिलता के कारण बड़ी संख्या में झारखंड सरकार के अधिकारी एवं कर्मी इस अधिकार से वंचित हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जमशेदपुर मुख्यालय में धालभूमगढ पूर्णकालिक सिविल एसडीओ की पदस्थापना शीघ्र करें। इसके लिए अपने अधीनस्थ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को सक्रिय करें और आवश्यक निर्देश दें। साथ ही पदस्थापन की प्रतीक्षा में मुख्यालय में बेकार बैठे उपसमाहर्ता स्तर के दर्जनों पदाधिकारियों का पदस्थापन भी उनके लिए चिन्हित रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र करें ताकि मुख्यालय से प्रखंड स्तर तक सामान्य प्रशासन की गतिशीलता बढ़े और कामचलाऊ प्रशासनिक व्यवस्था पर विराम लगे।

Tags: #Jharkhand government's #General Administration #Department #is a victim of laxity# Saryu Rai .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

भाजयुमो झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संभाला पदभार, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने दी बधाई

भाजयुमो झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संभाला पदभार, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने दी बधाई

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संभाला पदभार, Morhabadi से निकला विशाल काफिला ! रांची...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: झारखंड भाजपा ने मनाया अंत्योदय दिवस, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: झारखंड भाजपा ने मनाया अंत्योदय दिवस, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची में झारखंड भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, अंत्योदय दिवस के रूप में दी भावभीनी श्रद्धांजलि...

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

by firstreport desk2
3 days ago
0

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का असामयिक निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने रांची पहुंचकर दी श्रद्धांजलि !...

रांची में नेत्र विशेषज्ञों का राष्ट्रीय महासंगम: AIOS की 5वीं मिडटर्म कॉन्फ्रेंस 25 सितंबर से | First Report

रांची में नेत्र विशेषज्ञों का राष्ट्रीय महासंगम: AIOS की 5वीं मिडटर्म कॉन्फ्रेंस 25 सितंबर से | First Report

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड में चिकित्सा क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन: रांची में 25 सितंबर से जुटेगे देशभर के 1000...

जल जीवन मिशन: 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘जल अर्पण दिवस’, संताल परगना में पेयजल योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा

जल जीवन मिशन: 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘जल अर्पण दिवस’, संताल परगना में पेयजल योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा

by firstreport desk2
3 days ago
0

जल जीवन मिशन: 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा 'जल अर्पण दिवस', लापरवाही पर ठेकेदारों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई !...

‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

by firstreport desk2
3 days ago
0

1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते': मुकेश सहनी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर विवादित बयान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

    JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

    57 shares
    Share 23 Tweet 14
  • मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

    25 shares
    Share 10 Tweet 6
  • रांची दुर्गा पूजा 2026: चंद्रशेखर आजाद समिति ने लॉन्च की वेबसाइट, 80 लाख में बनेगा द्वारका मंदिर पंडाल

    15 shares
    Share 6 Tweet 4
  • जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

    25 shares
    Share 10 Tweet 6

अभी अभी

रांची रजिस्ट्री ऑफिस की गिरी छत, टला बड़ा हादसा; किसी के हताहत होने की खबर नहीं

रांची रजिस्ट्री ऑफिस की गिरी छत, टला बड़ा हादसा; किसी के हताहत होने की खबर नहीं

September 26, 2026
झारखंड के खनिज पर सेस का फैसला हमारा, भाजपा को दर्द क्यों? – झामुमो

झारखंड के खनिज पर पहला हक झारखंडियों का, केंद्र दे 1.36 लाख करोड़ का हिसाब: JMM

September 26, 2026
उपचुनाव शेड्यूल 2026: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें पूरा विवरण

दिल्ली में मतदाता सूची संशोधन की तारीखें बढ़ीं: चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल | SIR Electoral Roll Delhi 2026

September 26, 2026
उपचुनाव शेड्यूल 2026: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें पूरा विवरण

महाराष्ट्र: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय-सीमा बढ़ी, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल

September 26, 2026
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ाई गई दावा-आपत्ति की तारीख

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ाई गई दावा-आपत्ति की तारीख

September 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.