रांची: झारखंड के युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। CGL परीक्षा परिणाम घोषित करने का मार्ग अब पूरी तरह प्रशस्त हो गया है, जिससे अभ्यर्थियों में उत्साह और उम्मीद की लहर है।
मांडर कॉलेज झामुमो छात्र मोर्चा के अध्यक्ष मो. हमजा एवं कॉलेज के पूरे झामुमो परिवार ने इस महत्वपूर्ण निर्णय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद और बधाई दी है।
अध्यक्ष मो. हमजा ने कहा कि लंबे समय से CGL परिणाम को लेकर युवाओं में बेचैनी थी। ऐसे में सरकार द्वारा उठाया गया यह निर्णायक कदम उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ी पहल है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हमेशा युवाओं के हितों को प्राथमिकता दी है और उनके नेतृत्व में राज्य के युवा लगातार नई संभावनाओं से जुड़ रहे हैं।
JMM छात्र मोर्चा ने उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी युवाओं से संबंधित मुद्दों पर इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करती रहेगी।
जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”
📰 ब्रेकिंग: जंतर-मंतर लाठीचार्ज और छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा– "स्थिति गंभीर, लेकिन धैर्य से...













