रांची :
नवनियुक्त रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा जी का स्वागत कार्यक्रम आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने उन्हें माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अर्चना मिश्र ने किया ।
अपने संबोधन में डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा —
“रांची जिला कांग्रेस कमेटी को मजबूत बनाने का मेरा प्रयास हमेशा रहेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में हम सब कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे
उन्होंने अपने तीन वर्ष के सफल कार्यकाल को याद करते हुए सभी सहयोगी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया।
वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा जी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा —
मेरी प्राथमिकता रहेगी कि हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलें और रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाएं।
उक्त जानकारी रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन श्री जगदीश चंद्र महतो ने दी।
कार्यक्रम में अनादि ब्रह्म, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंह दीपू, सदन साहू,अर्चना मिश्रा,मेरी तिर्की, आलोक कुमार दुबे,छोटू गुप्ता राजीव रंजन राजू,सुनील सहाय, गौरीशंकर महतो,संजर खान,विजय टोप्पो, रीता चौधरी,एनुअल हक,नागेंद्र नाथ गोस्वामी,अजगूत महतो,राज किशोर सिंह मुंडा ,कमिश्नर मुंडा, रेशमा बेगम,अख्तरी रहमान, अशफाक आलम,शिव टहल नायक सुरेश सिंह, नागेश्वर महतो, शाबीर लोहरा, साबिर अंसारी, अशोक कुमार मिश्रा,जगदीश साहू,अजय साहू, संजय सेठ, खगेश महतो और भी बहुत
सारे गणमान्य नेता उपस्थित रहे।
JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |
JPSC कार्यालय में CID-पुलिस की बड़ी छापेमारी: पूर्व असिस्टेंट एग्जामिनेशन Controller समेत 4 हिरासत में, मचा हड़कंप ! रांची। झारखंड...












