Friday, September 25, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मकर संक्रांति पर ‘राहुल पतंग’ से भाजपा को दो-टूक संदेश, आसमान में गूंजा !

मकर संक्रांति पर ‘राहुल पतंग’ से भाजपा को दो-टूक संदेश, आसमान में गूंजा !

पतंग के जरिए कांग्रेस का जनआंदोलन, मनरेगा बचाने के संकल्प के साथ सरकार पर करारा प्रहार .

firstreport desk2 by firstreport desk2
8 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
मकर संक्रांति पर ‘राहुल पतंग’ से भाजपा को दो-टूक संदेश, आसमान में गूंजा !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

रांची में नेत्र विशेषज्ञों का राष्ट्रीय महासंगम: AIOS की 5वीं मिडटर्म कॉन्फ्रेंस 25 सितंबर से | First Report

जल जीवन मिशन: 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘जल अर्पण दिवस’, संताल परगना में पेयजल योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें, फैकल्टी-स्टाफ का होगा पुनर्गठन

रांची : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक पतंगबाजी के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार राजनीतिक संदेश दिया। आसमान में उड़ती ‘राहुल पतंग’ पर लिखे ‘NO SIR’ और ‘SAVE MGNREGA’ के नारे ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत के अधिकारों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता करने के मूड में नहीं है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. एम. तौसिफ, कांग्रेस नेता कुमुद रंजन, फिरोज रिजवी मुन्ना तथा समाजसेवी विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का सबसे बड़ा नुकसान गरीब, मजदूर और ग्रामीण तबके को हो रहा है। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है, जिससे करोड़ों परिवारों की आजीविका संकट में है। ऐसे समय में ‘SAVE MGNREGA’ लिखी पतंग केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि जनता की पीड़ा और संघर्ष की आवाज है।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा
मनरेगा देश के गरीबों के लिए रोजगार की गारंटी है, लेकिन भाजपा सरकार इसे धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश कर रही है। आज मकर संक्रांति के दिन ‘राहुल पतंग’ के माध्यम से हमने साफ संदेश दिया है कि कांग्रेस मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी।
भाजपा सरकार SIR के बहाने गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के मताधिकार पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस इस अलोकतांत्रिक प्रक्रिया को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश को कांग्रेस बेनकाब करेगी। SIR के जरिए चुनी हुई सरकारें नहीं, बल्कि मनमाने फैसले थोपने की कोशिश हो रही है। ‘NO SIR’ जनता की चेतावनी है कि लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा,
“‘NO SIR’ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जनता की स्पष्ट असहमति है। बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे सवालों पर सरकार चुप है। कांग्रेस त्योहारों के मंच से भी जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।”
इस मौके पर डॉ. एम. तौसीफ ने कहा कि (SIR) के नाम पर मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। ‘NO SIR’ जनता की उस आशंका और विरोध को दर्शाता है कि गरीब, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के मताधिकार को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान और नागरिक अधिकारों से समझौता नहीं करेगी तथा इस अलोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजबूती से विरोध जारी रखेगी।
वहीं राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि:
‘SAVE MGNREGA’ केवल नारा नहीं बल्कि गांव, गरीब और श्रमिकों की आजीविका बचाने का संकल्प है। भाजपा सरकार की नीतियों से मनरेगा लगातार कमजोर हो रहा है, जिसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को खत्म करने या सीमित करने के हर प्रयास का विरोध करेगी और आम जनता के हक़ की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
नेताओं ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे लोकपर्व पर इस तरह का शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त विरोध यह दर्शाता है कि जनता अब सिर्फ वादे नहीं, जवाब चाहती है। कांग्रेस ने दोहराया कि वह मनरेगा, सामाजिक न्याय और आम आदमी के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ युवा साथी विशाल कुमार सिंह, मेहुल दूबे, बबलू वर्मा, अजहर आलम , जाबिर राजा, फैजान राजा, खालिद, शाहिद , हसनैन राजा एवं अन्य मौजूद थे।

Tags: #On Makar Sankranti# Rahul's kite #sent a clear# message to the BJP#echoing in the sky .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड भाजपा में बड़ा बदलाव: पवन साय बने प्रदेश संगठन महामंत्री, सौदान सिंह को मिला 4 राज्यों का प्रभार

झारखंड भाजपा में बड़ा बदलाव: पवन साय बने प्रदेश संगठन महामंत्री, सौदान सिंह को मिला 4 राज्यों का प्रभार

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पवन कुमार साय बने प्रदेश संगठन महामंत्री, सौदान सिंह को 4 राज्यों की कमान...

मदरसा हॉस्टल और कब्रिस्तान घेराबंदी पर झारखंड में सियासत गर्म, बीजेपी ने हाफिजुल हसन के दावों पर उठाया सवाल

मदरसा हॉस्टल और कब्रिस्तान घेराबंदी पर झारखंड में सियासत गर्म, बीजेपी ने हाफिजुल हसन के दावों पर उठाया सवाल

by firstreport desk2
1 day ago
0

मदरसा हॉस्टल और कब्रिस्तान घेराबंदी पर झारखंड में सियासत तेज: मंत्री हाफिजुल हसन के दावों पर बीजेपी का पलटवार !...

जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख कैश और सोने की बड़ी डकैती, कर्मचारियों को बंधक बना पैदल भागे अपराधी

जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख कैश और सोने की बड़ी डकैती, कर्मचारियों को बंधक बना पैदल भागे अपराधी

by firstreport desk2
1 day ago
0

जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख नकद और सोने के जेवरात की लूट, कर्मचारियों को बंधक बनाकर पैदल...

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

by firstreport desk2
1 day ago
0

​जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत...

बदलते सिमडेगा की मिसाल: ‘केबीसी’ के मंच तक गूंजी झारखंड की बेटी रेशमा लकड़ा की आवाज

बदलते सिमडेगा की मिसाल: ‘केबीसी’ के मंच तक गूंजी झारखंड की बेटी रेशमा लकड़ा की आवाज

by firstreport desk2
1 day ago
0

बदलते सिमडेगा की कहानी… माटी एक, उड़ान अनेक, केबीसी के मंच तक गूंजा जिला का नाम ! रांची/सिमडेगा: झारखंड के...

झारखंड BJP को मिले नए प्रभारी गजेंद्र पटेल, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी | BJP New Appointments

झारखंड BJP को मिले नए प्रभारी गजेंद्र पटेल, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी | BJP New Appointments

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड BJP को मिले नए प्रभारी: सांसद गजेंद्र पटेल को मिली कमान; प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

    JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

    25 shares
    Share 10 Tweet 6
  • झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • रांची दुर्गा पूजा 2026: चंद्रशेखर आजाद समिति ने लॉन्च की वेबसाइट, 80 लाख में बनेगा द्वारका मंदिर पंडाल

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    11 shares
    Share 4 Tweet 3

अभी अभी

रांची में खराब मौसम: इंडिगो की 12 उड़ानें रद्द, 24 उड़ानों का परिचालन प्रभावित | Birsa Munda Airport News

रांची में खराब मौसम: इंडिगो की 12 उड़ानें रद्द, 24 उड़ानों का परिचालन प्रभावित | Birsa Munda Airport News

September 25, 2026
झारखंड में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा हमलावर: दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल, सार्वजनिक ऑडिट की मांग

झारखंड में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा हमलावर: दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल, सार्वजनिक ऑडिट की मांग

September 25, 2026
भाजयुमो झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संभाला पदभार, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने दी बधाई

भाजयुमो झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संभाला पदभार, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने दी बधाई

September 25, 2026
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: झारखंड भाजपा ने मनाया अंत्योदय दिवस, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: झारखंड भाजपा ने मनाया अंत्योदय दिवस, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

September 25, 2026
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

September 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.