रांची : के कांके स्थित नगड़ी में आदिवासी समाज के लोगों द्वारा आयोजित ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत आज सुबह से ही पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। एक तरफ रांची पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को उनके मोरहाबादी स्थित आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया है। वहीं, जमशेदपुर में चंपाई सोरेन के पुत्र और भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन को नगड़ी की ओर जाते समय पुलिस ने तमाड़ में डिटेन कर लिया है।
इसके अलावा, सरायकेला और जमशेदपुर के साथ अन्य जिलों से नगड़ी पहुंचने वाले लोगों को भी पुलिस ने रोक लिया है। सरायकेला के कांड्रा थाना पुलिस ने सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को डिटेन किया है। रांची जाने वाले सभी काफिले को राज्यभर में रोक दिया गया है, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण बन गई है।
झारखंड: अवैध शराब पर कसेगा शिकंजा, उत्पाद विभाग में होंगी बंपर भर्तियां; CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश
अवैध शराब पर पूर्ण बैन, बंपर बहाली और नई नीतियां: CM हेमंत सोरेन का उत्पाद विभाग को कड़ा निर्देश !...













