रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी सम्मिलित हुए। शपथ ग्रहण के उपरान्त राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएँ दी।
उक्त अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण, झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण, वरीय अधिवक्तागण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !
सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा समाप्त, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों के समायोजन पर फैसला नहीं; झारखंड सरकार की कार्यशैली पर...












