रांची : झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री रामदास रेन की जगह उनके बेटे सोमेश सोरेन को मंत्री बनाए जा सकते है। राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है कि रामदास की जगह उनके बेटे को हेमंत कैबिनेट में जगह मिलेगी। हेमंत सोरेन सरकार की परंपरा के अनुसार सोमेश सोरेन का कैबिनेट में शामिल होना लगभग तय है।
सोमवार को अधिसूचना जारी कर रामदास सोरेन द्वारा संभाले जाने वाले विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास रख ली थी। कैबिनेट में शामिल किसी अन्य मंत्री को इसकी जिम्मेदारी नहीं दी गई। इसके बाद इस बात की संभावना और बढ़ गई कि रामदास की जगह उनके बेटे को शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पूर्व में झारखंड में दिवंगत हुए मंत्रियों के परिवार के सदस्य को मंत्री बनाये जाने का पुराना रिकार्ड बताता है कि सोमेश सोरेन अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
झारखंड सरकार में मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी और जगन्नाथ महतो के निधन के बाद उनके परिवार के सदस्य को कैबिनेट में जगह दी गई थी
झारखंड: अवैध शराब पर कसेगा शिकंजा, उत्पाद विभाग में होंगी बंपर भर्तियां; CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश
अवैध शराब पर पूर्ण बैन, बंपर बहाली और नई नीतियां: CM हेमंत सोरेन का उत्पाद विभाग को कड़ा निर्देश !...













